फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Holi joy: Trains and buses full, one had to struggle from getting tickets to boarding the compartment

होली का उल्लास : ट्रेनें-बसें फुल, टिकट लेने से लेकर डिब्बे में चढ़ने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

Sun, 24 Mar 2024 04:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Holi joy: Trains and buses full, one had to struggle from getting tickets to boarding the compartment
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। होली के त्योहार को लेकर घर जाने की जद्दोजहद में शनिवार को ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ रही। जहां रेलवे स्टेशन में टिकट काउंटर पर टिकट लेने के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ी। वहीं बसें भी दिनभर सेक्टर-5 बस स्टैंड से फुल होकर गईं। स्टेशन पर ट्रेनों में चढ़ने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक से लेकर छह नंबर तक भारी भीड़ रही।
इस कारण सभी एक्सप्रेस और शताब्दी ट्रेनें फुल रहीं। लोगों को बसों और ट्रेनों में खड़े होकर दिल्ली सहित लखनऊ, प्रयागराज के लिए खड़े होकर सफर करते देखा गया। ऊंचाहार एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस में वेटिंग भी अधिक रही। नेताजी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में वेटिंग दो सौ के पार पहुंची है। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस की लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले सुरेश कुमार, अमित चौहान ने बताया कि ट्रेनों में वेटिंग की संख्या अधिक है। जनरल टिकट लेकर चढ़े है। अब छह सौ रुपये जुर्माना भी भरना पड़ेगा। वहीं इस मौके पर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की टीमें तैनात रहीं।
विज्ञापन


बस स्टैंड से जाने वाली बसें रही फुल
पंचकूला बस स्टैंड जीएम सेक्टर-5 अशोक कौशिक ने बताया कि बसों का संचालन दिल्ली, रोहतक, हिसार सहित इंटर स्टेट रूटों पर किया गया है। सभी बसें त्योहारी सीजन होने के कारण फुल रहीं। इस दौरान लोकल बसों में भी अधिक यात्रियों ने सफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली के पर्व को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अधिक हो गई है। वेटिंग के बाद कई ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। त्योहार में भीड़ अधिक हो जाती है। मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed