फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Holi: Chandigarh-Gorakhpur special train ran, coaches increased in others, railways made arrangements for passengers going to UP and Bihar

होली : चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन चली, अन्य में कोच बढ़ाए, यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने किया इंतजाम

Mon, 14 Mar 2022 01:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Holi: Chandigarh-Gorakhpur special train ran, coaches increased in others, railways made arrangements for passengers going to UP and Bihar
पंचकूला। 18 मार्च को होली है। वहीं ट्रेनों की 20 मार्च तक लंबी वेटिंग है। इसके मद्देनजर रेलवे ने ट्राइसिटी में रहने वाले यूपी और बिहार के लोगों के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। कुछ ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट कम करने के लिए अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि 10 से 17 मार्च तक गाड़ी संख्या-04518 चंडीगढ़-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया है।
विज्ञापन

यह ट्रेन चंडीगढ़ से रात 11:15 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12.30 बजे लखनऊ और शाम 6:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ होली एक्सप्रेस 11 से 18 मार्च तक गोरखपुर से रात 10:10 बजे चलकर लखनऊ रात 3 बजे और अगले दिन दोपहर 02:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल रेलगाड़ी अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन

ऊंचाहार और सद्भावना में अतिरिक्त कोच जोड़ा
होली से पहले कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। इसके चलते रेल यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। इसे देखकर रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए चंडीगढ़ से इलाहाबाद तक जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस और चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस में एक-एक आरक्षित कोच जोड़ा है। इससे करीब 480 यात्रियों के टिकट कंफर्म हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिब्रूगढ़ को सप्ताह में दो दिन चलाने की मांग
सप्ताह में दो दिन चंडीगढ़ से चलने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाता था, लेकिन इस बार सर्दियों के बाद सप्ताह में महज एक दिन बुधवार को डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। यूपी, बिहार के लोगों की मांग है कि डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को चलाया जाए, ताकि भटनी, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर सहित डिब्रूगढ़ के बीच आने वाले स्टेशनों तक जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सके। पूर्वांचल वालों के लिए चंडीगढ़ से महज एक डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed