फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hiteshwar Sharma of the city will be seen in the Republic Day Parade this time in the Prime Minister's Box

प्रधानमंत्री बॉक्स में शहर के हितेश्वर शर्मा इस बार रिपब्लिक डे परेड में देखगें

Sat, 14 Dec 2019 11:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hiteshwar Sharma of the city will be seen in the Republic Day Parade this time in the Prime Minister's Box
पंचकूला। पंचकूला शहर के सेक्टर- 10 के निवासी ब्रिलिएंट स्टूडेंट हितेश्वर शर्मा को 26 जनवरी को होने वाली रिपब्लिक-डे परेड प्रधानमंत्री बाक्स से परेड को देखने का न्योता मिला है। जो पंचकूला शहर के लिए गर्व की बात है, क्योंकि पूरे देश से मात्र 100 ब्रिलिएंट स्टूडेंट ही रिपब्लिक दिवस की परेड में भाग लेते हैं।
विज्ञापन

हितेश्वर को मिले इस सम्मान पर माता मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि उनके पुत्र के नाम भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग दिल्ली से निमंत्रण पत्र मिला है। इसमें इस साल अगामी 26 जनवरी को रिपब्लिक डे की परेड में उनके बेटेे को प्रधानमंत्री बाक्स से परेड को देखने का न्योता मिला है।
विज्ञापन

हितेश्वर की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी की लहर है। हितेश्वरी की दादी कृष्णा धामी, पिता आशुतोष राजन जो हरियाणा सरकार में एचसीएस के पद पर तैनात ने बेटे हितेश्वर को मिले इस सम्मान के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभार व्यक्त किया है। जिन्होंने उनके बेटे जो शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन अंक प्राप्त कर पंचकूला जिले का नाम रोशन कर चुका है। उसकी मेहनत का ही परिणाम है कि उसे देश के इस राष्ट्रीय गौरव के इस कार्यक्रम को पास से देखने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हितेश्वर शर्मा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन करता रहा है। वह पंचकूला जिले की स्कूलिंग की अंडर -17 टीम का कैप्टन रहा है। उसने दो सालों से प्रदेश में पंचकूला जिले का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही उसने अंडर-14 और 17 में हरियाणा प्रदेश का नेतृत्व कर राष्ट्र स्तर पर भी खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। हितेश्वर को मिले इस सम्मान पर उनके अध्यापक वर्ग, स्टूडेंट्स वर्ग और शहर के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed