{"_id":"5e3d8bab8ebc3ee5e86a4c78","slug":"high-speed-truck-collides-with-elderly-woman-dies-pkl-office-news-pkl3656826141","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर-कालका रोड पर शहर के मेन बाजार में पिंजौर थाने के सामने ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक महिला जागीर कौर निवासी खुराना कॉलोनी कालका के जीजा अजैब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब सवा एक बजे वह मुख्य बाजार पिंजौर में थाने के सामने फ्रूट की दुकानों के पास खड़ा हुआ था जिस दौरान उसकी मुलाकात उसकी साली जागीर कौर से थाने के सामने हुई। वह अपने किसी काम से पिंजौर आई हुई थी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसकी साली उससे बात करने के बाद बस स्टैंड पिंजौर की ओर जाने लगी तो पिंजौर बाजार की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसकी साली को टक्कर मार दी टक्कर लगते ही उसकी साली बुरी तरह घायल हो गई और उसके सिर, बाजू में गंभीर चोटें लगने से लहूलुहान हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस दौरान ट्रक चालक ने अपना ट्रक रोक लिया और पूछने पर उसने अपना नाम पाला राम निवासी गांव जोहलूवाल टांडा बताया। शिकायतकर्ता ने बताया कि राहगीरों की मदद से वह अपनी साली को जागीर कौर को पिंजौर के सरकारी अस्पताल ले कर गया जहां डॉक्टरों ने उसकी साली जागीर कौर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।