फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   High speed car hits elderly woman, death

Panchkula News: तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौत

Wed, 16 Apr 2025 12:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 16 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
High speed car hits elderly woman, death
रेनू बाला की फाइल फोटो।
रामगढ़ पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। रामगढ़ हाईवे पुल के पास सड़क को पार करते समय 60 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार हुंडई वेन्यू कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से महिला कुछ दूर जाकर गिरी। हादसे में महिला के सिर, पैर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आने से मौत हो गई। मौके पर आरोपी चालक और आसपास के लोगों ने महिला को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी के डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत बता दिया। अस्पताल में पहुंची रामगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक महिला की पहचान रेनू बाला निवासी कोटगांव के रूप में हुई है। रामगढ़ चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज से सबूत जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी कार चालक ने लोगों की मदद से महिला को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया और अस्पताल के बाहर अपनी कार खड़ी कर भाग गया। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। कार के नंबर से मालिक से संपर्क किया गया है।
पेंशन निकलवाकर मनीमाजरा जा रही थीं
महिला रेणू बाला के भतीजे लवकेश ने बताया कि बुआ सुबह 10 बजे घर से निकली थीं। गांव कोट से रामगढ़ में एसबीआई से पेंशन निकलवाने के बाद मनीमाजरा खरीदारी के लिए टैक्सी से जाना था। जैसे ही वह एनएच-7 फ्लाईओवर टीबीआरएल फैमिली क्वार्टर के गेट से रामगढ़ फ्लाईओवर पर चढ़ते हुए पंचकूला की तरफ गईं तभी पंचकूला की तरफ जा रही कार ने बिना हाॅर्न बजाए उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


10 से 11 बजे की बीच हुआ हादसा
रामगढ़ चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि सुबह लगभग 10 से 11 बजे की बीच यह हादसा हुआ। बुजुर्ग महिला सड़क को तेजी से पार नहीं कर पाई और लापरवाह चालक ने महिला को टक्कर मार दी। आरोपी चालक को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed