फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   High court decided safe on Sukhpal Khaira's demand for regular bail

सुखपाल खैरा की नियमित जमानत की मांग पर हाईकोर्ट ने फैसला किया सुरक्षित

Thu, 20 Jan 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
High court decided safe on Sukhpal Khaira's demand for regular bail
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मनी लांड्रिंग मामले में फंसे सुखपाल खैरा की नियमित जमानत की मांग पर सुनवाई करते हुए सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन

ईडी ने खैरा के खिलाफ मनी लांड्रिंग के मामले में मामला दर्ज किया था। ईडी ने खैरा को पिछले माह गिरफ्तार कर लिया था। खैरा ने मोहाली की ट्रायल कोर्ट में नियमित जमानत की मांग को लेकर याचिका दायर की थी।
विज्ञापन

मोहाली की ट्रायल कोर्ट ने 7 दिसंबर को खैरा की याचिका को खारिज कर दिया था। मोहाली की ट्रायल कोर्ट से नियमित जमानत खारिज होने के बाद अब इस आदेश को चुनौती देते हुए खैरा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। खैरा ने अपनी याचिका में अपनी सेहत और गंभीर बीमारियों का हवाला दिया है। हाईकोर्ट के आदेश पर जेल में मौजूद डॉक्टर ने उनका परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने रिपोर्ट देखने के बाद पीजीआई को मेडिकल बोर्ड का गठन करने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि मेडिकल बोर्ड अगली सुनवाई पर बताएगा कि क्या याची का जेल में इलाज संभव है या उसे अस्पताल में भर्ती करवाना जरूरी है। हाईकोर्ट ने कहा था कि यदि उसे अस्पताल में लाना जरूरी हो तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। इलाज के दौरान हथियारबंद सुरक्षा कर्मी मौजूद रहें ताकि याची भागने में सफल न हो सके। अब हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद खैरा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed