फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   High Alert in Panchkula on 31st Bomb Test in Ramgarh Bhanu Billa Villages Declared Danger Zone

पंचकूला में 31 को हाईअलर्ट: रामगढ़ में होगा सबसे बड़ा बम परीक्षण, भानू और बिल्ला गांव डेंजर जोन घोषित

Fri, 29 May 2026 09:36 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: Nivedita Updated Fri, 29 May 2026 09:36 AM IST
सार

रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत डीआरडीओ की टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (टीबीआरएल) रामगढ़ रेंज में हाई कैलिबर बम का बड़ा परीक्षण करने जा रही है। 

विज्ञापन
High Alert in Panchkula on 31st Bomb Test in Ramgarh Bhanu Billa Villages Declared Danger Zone
पंचकूला में होगा बम परीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला के रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए 31 मई को हाई अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के अधीन टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (टीबीआरएल) रामगढ़ रेंज में हाई कैलिबर बम का परीक्षण करेगी। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों को तय समय के दौरान घरों के अंदर रहने की सलाह दी है।

 

रविवार को होगा विस्फोट

डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षण रविवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान होने वाला विस्फोट इतना शक्तिशाली हो सकता है कि बम के टुकड़े हवा में करीब 1.5 किलोमीटर तक ऊंचाई में जा सकते हैं। वहीं, जमीन पर करीब दो किलोमीटर तक का क्षेत्र स्प्लिंटर डेंजर जोन घोषित किया गया है।

लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह

टीबीआरएल के टेक्नोलॉजी डायरेक्टर सी. सरकार ने उपायुक्त पंचकूला को भेजे पत्र में भानू और बिल्ला गांव के लोगों को निर्धारित समय के दौरान घरों के अंदर रहने के निर्देश देने को कहा है। इसके अलावा असरैवाली, नग्गल, मोगीनंद, किशनगढ़, टीएमवी कॉलोनी और रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

जिला प्रशासन ने गांवों में मुनादी कराने और लोगों को पहले से सतर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस और नागरिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है ताकि परीक्षण के दौरान कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न कर सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे परीक्षण के समय छतों, खेतों, खुले मैदानों और ऊंचे स्थानों पर जाने से बचें।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि परीक्षण के दौरान खुले मैदानों, छतों और संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचें। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed