फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Help to improve road safety volunteer traffic system: DC

रोड सेफ्टी वालंटियर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करें: डीसी

Sun, 22 Aug 2021 01:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Help to improve road safety volunteer traffic system: DC
पंचकूला। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह का कहना है कि रोड सुरक्षा वालिंटियर जिले में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने रोड सेफ्टी वालंटियर से आग्रह किया कि वह इस कार्य में जिला और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा की विभिन्न रोड एजेंसी के साथ-साथ आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा रोड सेफ्टी वॉलिंटियर्स की सेवाएं लेने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि रोड सेफ्टी वालंटियर भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे स्कूल, कॉलेज व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने में जिला व पुलिस प्रशासन का सहयोग कर सकते हैं। उपायुक्त ने कहा की रोड सेफ्टी वालिंटियर जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के दिशा में अपने सुझाव जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दे सकते हैं। उन्होंने कहा की इस संबंध में प्राप्त सुझावों पर विचार कर संबंधित विभागों को उन्हें लागू करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed