{"_id":"60e9fdf28ebc3ec254124c35","slug":"help-sab-kuch-tera-foundation-will-bear-the-cost-of-treatment-of-maan-kaur-social-worker-bobby-singh-announced-to-extend-all-possible-help-to-the-veteran-athlete-pkl-office-news-pkl4196559195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद : 'सब कुछ तेरा फाउंडेशन’ उठाएगा मान कौर के इलाज का खर्च, समाजसेवी बॉबी सिंह ने वेटरन एथलीट के इजाज की हरसंभव मदद करने की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद : 'सब कुछ तेरा फाउंडेशन’ उठाएगा मान कौर के इलाज का खर्च, समाजसेवी बॉबी सिंह ने वेटरन एथलीट के इजाज की हरसंभव मदद करने की घोषणा की
विज्ञापन
पंचकूला। देश-विदेश में भारत का नाम रोशन करने वाली 105 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय वेटरन एथलीट मान कौर के इलाज का खर्च अब ‘सब कुछ तेरा फाउंडेशन’ उठाएगा। यह घोषणा समाजसेवी बॉबी सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि मान कौर के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। मान कौर के बेटे गुरदेव सिंह ने इस पहल की सराहना कर कहा है कि वे बॉबी सिंह सिंह आभारी रहेंगे, जिन्होंने मुसीबत के समय उनका साथ दिया है।
समाजसेवी बॉबी सिंह ने बताया कि मान कौर 35 मेडल हासिल कर चुकी हैं, जिसमें से 25 गोल्ड मेडल हैं। इसके अलावा वह राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से भी सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। उनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर गुरदेव सिंह ने उनसे संपर्क साधा। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर सारी स्थिति को नजदीक से देखा और डॉक्टरों से बातचीत की। उनकी सलाह पर मान कौर को डेराबस्सी के देवी नगर स्थित शुद्धि आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इस अस्पताल में आचार्य मुनीष की देखरेख में मान कौर का इलाज चल रहा है। पहले से उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार आया है। बॉबी सिंह ने बताया कि अब मान कौर बातचीत भी करती हैं और गाना भी गुनगुनाती हैं। शुद्धि आयुर्वेदिक अस्पताल के आचार्य मुनीष ने बताया कि मान कौर बहुत जल्द अपने पैरों पर खड़ी हो जाएंगी। वहीं दूसरी तरफ शुद्धि आयुर्वेदिक अस्पताल में चल रहे इलाज से मान कौर के बेटे गुरदेव सिंह संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि मां का यदि ऐसे ही ख्याल रखा गया तो काफी हद तक बेहतर परिणाम आने की संभावना है। शनिवार से पंचक्रमा भी शुरू कर दिया गया है।