फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Help: Administration and organizations extend hand to help, issue helpline number

सहायता : मदद के लिए प्रशासन और संगठनों ने बढ़ाए हाथ, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Fri, 30 Apr 2021 01:55 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Help: Administration and organizations extend hand to help, issue helpline number
पंचकूला। कोरोना के बढ़ते संक्रमण और हालातों के बिगड़ने की संभावनाओं के मद्देनजर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और समाजसेवी संगठनों ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। जिला प्रशासन ने 24 घंटे क्रमवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जारी हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर किसी भी तरह की मदद ले सकते हैं। इसी तरह श्री श्याम परिवार ने निशुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग ने महामारी के दौर में कोरोना की दवाइयों और सिंलिडर उपलब्ध करवाने के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली प्रत्येक कॉल को रिसीव किया जाएगा। प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 0172-2590000 पर फोन करके किसी भी तरह की मदद ले सकेंगे। 28 दिन की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वीरवार को उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने दोबारा कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने लघु सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर मामलों की जानकारी ली।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने कड़ा संज्ञान लेकर कहा कि स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और घटना कमांडर को युद्ध स्तर पर कार्य करना होगा। सिविल सर्जन को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ चार इमरजेंसी वैन नागरिक अस्पताल पर दिन-रात तैनात करवाने के निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त को भी जिले में धारा-144 को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। आहूजा ने पुलिस उपायुक्त को दवाइयों, इंजेक्शनों और ऑक्सीजन की काला बाजारी करने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने घटना कमांडरों को लोगों के एकत्रित होने, बिना स्वीकृति के सभा और अन्य कार्यक्रम करने की भी जांच करने का आदेश दिया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, नगर निगम कमिश्नर आरके सिंह, एसडीएम कालका राकेश संधु, नगराधीश सिमरनजीत कौर, जिला संपदा अधिकारी ममता शर्मा, एसीपी पंचकूला अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed