फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hello Control Room, Bomb in RBI Building Save if you can, Mock Drill

मॉक ड्रिलः हेलो कंट्रोल रूम... आरबीआई की बिल्डिंग में बम है! बचा सकते हो फटने से तो बचा लो

Thu, 27 Feb 2020 11:57 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 27 Feb 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
Hello Control Room, Bomb in RBI Building Save if you can, Mock Drill
मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
हेलो कंट्रोल रूम... सेक्टर-17 स्थित आरबीआई बिल्डिंग में बम है! बचा सको तो बचा लो। यह सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। फायर ब्रिगेड, पुलिस समेत बम स्क्वॉड दस्ता मौके पर पहुंचा। इसके बाद आनन-फानन में किसी तरह से कर्मचारियों को बिल्डिंग से बाहर निकलवा कर एरिया को सील कर दिया। करीब डेढ़ घंटे अभियान चलने के बाद टीम ने बम को जब्त किया। बाद में पता चला कि यह मॉक ड्रिल है।
विज्ञापन


दरअसल हुआं यूं कि पुलिस व फायर ब्रिगेड को कंट्रोल रूम पर बुधवार सुबह 11.26 बजे सूचना मिली कि सेक्टर-17 स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) में बम रखा गया है.. बचा सको तो बचा लो। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड समेत सेेक्टर-17 थाना प्रभारी जसपाल सिंह भुल्लर ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सभी कर्मचारियों को बिल्डिंग से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


बम स्क्वॉड ने बिल्डिंग में हर कमरे की अच्छी तरह से तलाशी ली। करीब डेढ़ घंटे चले इस सर्च अभियान के बाद लोगाें को पता चला कि यह महज एक मॉकड्रिल की गई है। बता दें कि पुलिस की तरफ से आए दिन शहर के भीड़भाड़ व अन्य जगहों पर मॉक ड्रिल करवाती है। इसका मकसद है कि किसी भी अप्रिय घटना में पूरी मुस्तैदी के साथ ऐसे स्थिति पर सामना कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed