फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   heavy storm in panchkula, heavy rain in, electricity poll falling in panchkula, panchkula weather,

तूफान से तबाही : पेड़ गिरे, दीवार ढही, एक व्यक्ति पहुंचा अस्पताल

Wed, 25 May 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 May 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
heavy storm in panchkula, heavy rain in, electricity poll falling in panchkula, panchkula weather,
तूफान से गिरे पेड़ को काटता कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला में सोमवार को देर शाम आए तूफान से कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। इतना ही नहीं कमजोर दीवार के ढहने के कारण एक व्यक्ति घायल हो गया। प्रशासनिक टीम ने मंगलवार सुबह काफी मशक्कत के बाद सेक्टर-19 के मकान पर गिरे पेड़ को हटाया और बिजली के पोल को ठीक करवाया।
विज्ञापन


पंचकूला में सोमवार को देर शाम आए तूफान से सेक्टर-19 में दो मकानों पर एक पेड़ गिर गया। पेड़ के गिरने से मकान में कई स्थानों पर दरार आ गई। पेड़ के साथ ही इसके करीब बना हुआ पोल भी टेढ़ा हो गया। इस मकान में करम सिंह सैनी परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


करम सिंह सैनी ने बताया कि पेड़ के गिरते ही उनके और पड़ोस के घर में हड़कंप मच गया। उन्होंने कहा कि यह पेड़ काफी समय से लगा था, लेकिन तूफान इतना तेज था कि पेड़ गिर गया। मंगलवार सुबह नगर निगम और बिजली निगम ने पेड़ को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में एक प्लाट की दीवार गिरने से चाय बेचने वाला धर्मा मंडल बाल बाल बच गया। धर्मा मंडल ने बताया कि सोमवार को तूफान आने के बाद एकदम से दीवार ऊपर आ गिरी। इससे उनको काफी चोट लगी है। उनको सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

तूफान के कारण हुई बिजली की परेशानी
तूफान के कारण बिजली के बार-बार आने जाने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सेक्टर 4 में एक घर में इसके कारण एसी एवं फ्रिज का स्टैब्लाइजर सड़ गया। मकान मालिक विक्रम के अनुसार पेड़ों की टहनियों के तारों में उलझने की वजह से सेक्टर 4 में काफी बार बिजली चली जाती है। जिससे घर में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

अब तो कटवा दीजिए टहनियां
सेक्टर-12 रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसीडेंट राकेश अग्रवाल ने कहा कि पंचकूला में काफी पेड़ ऐसे हैं जिनकी टहनियां बिजली की तारों से उलझती हैं। कई बार बिजली निगम को लिखा जा चुका है, लेकिन एक्शन नहीं हुआ। पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-11, सेक्टर-12, सेक्टर-19 और अन्य इलाकों में हैं, जिसमें तूफान के दौरान पेड़ों के गिरने से काफी नुकसान हो सकता है। इसके लिए बिजली निगम, हुड्डा, नगर निगम और डिप्टी कमिश्नर को एक ईमेल भी किया, लेकिन किसी ने इस संबंध में कोई सुध नहीं ली। 


हॉर्टिकल्चर विभाग के साथ मिलकर लगातार प्रोनिंग करवाते हैं। इसमें यह ध्यान रखना पड़ता है कि किसी को नुकसान न हो। जल्द ही पंचकूला के उन पेड़ों की प्रोनिंग करवाएंगे, जिनकी टहनियां ज्यादा बढ़ चुकी हैं। इसके साथ ही कमजोर पेड़ों की जानकारी भी विभाग को देंगे। 
बीएस रंगा, एक्सईएन बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed