फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Heaps of garbage in front of Satyanarayan temple, people expressed anger

सत्यनारायण मंदिर के सामने लगे कूड़े के ढेर, लोगों ने जताया रोष

Thu, 17 Nov 2022 08:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage in front of Satyanarayan temple, people expressed anger
कालका। कालका सत्यनारायण मंदिर के सामने लगे कूड़े के ढेर से लोगों में रोष है। बुधवार को स्थानीय लोग सत्यनारायण मंदिर के सामने इकट्ठा हुए और रोष प्रकट किया। लोगों ने मांग कि की मंदिर के सामने लगे कूड़े के ढेर जल्द हटवाए जाएं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शिव कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि इससे उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच रही है। उक्त मंदिर सनातन धर्म सभा के आधीन आता है। सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों का दायित्व बनता है कि मंदिर के पास लगे गंदगी के ढेरों को हटवाने के बारे में विचार करें। प्रशासन के साथ-साथ सभा के सदस्यों का दायित्व बनाता है कि इस ओर ध्यान दें।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रधान को कराया अवगत
पहले तो सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। हड़ताल खुलने के बावजूद सत्यनारायण मंदिर के पास से गंदगी के ढेरों को नहीं हटाया गया है। इसके चलते राहगीरों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का जल्द समाधान निकाला जाए। इस बारे में नगर परिषद के प्रधान को भी मौखिक रूप से अवगत करवाया गया है। -जमनादास
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी संख्या में राहगीर गुजरते हैं
यहां सत्यनारायण मंदिर है जिस के साथ लोगों की धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है। साथ ही इस रास्ते से भारी संख्या में राहगीर व वाहन चालक गुजरते हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाला जाए। -नरेश
नेता आने पर जागता है प्रशासन
सत्यनारायण मंदिर के साथ लगती गली से नेता से लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी गुजरते हैं। कहा कि जब भी किसी मंत्री या वीआईपी का आना होता है तो शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवा दी जाती है लेकिन रोजमर्रा के दिनों में हालात बुरे हैं। जल्द से जल्द प्रशासन को यहां से गंदगी उठवा देनी चाहिए। - सुनीता वर्मा

कोट
कूड़े के निपटान के लिए जगह का निरीक्षण किया जा रहा है। जल्द कार्रवाई पूरी होने के बाद समस्या का निदान कर दिया जाएगा। -मदन, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद कालका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed