फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   health

अवैध लिंग जांच केंद्रों पर शिकंजा कसने का अभियान तेज कर दिया

Fri, 13 Dec 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
health
स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक कार्यालय के सभागार में राज्य सलाहकार समिति के अध्यक्ष कुंदन मित्तल की अध्यक्षता में पीएनडीटी एक्ट के क्रियान्वयन को लेकर महानिदेशक एसबी कंबोज, निदेशक डीएन बागड़ी के साथ बैठक हुई। बैठक में कुंदन मित्तल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में हो रहे अवैध लिंग जांच केंद्रों पर शिकंजा कसने का अभियान तेज कर दिया है। इसी के परिणाम स्वरूप हरियाणा में वर्ष 2015 की तुलना में वर्ष 2019 में लिंगानुपात 872 से सुधरकर 920 पर आ गया है।
विज्ञापन

बराबरी के अनुपात पर लानी है संख्या
हरियाणा राज्य सलाहकार समिति के अध्यक्ष कुंदन मित्तल का कहना है कि इस अनुपात को बराबरी पर लाकर खड़ा करना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को आशा वर्करों, आंगनबाडी वर्करों, पंचायतीराज संस्थाओं, शिक्षा विभाग और मातृ शक्ति के साथ मिलकर कार्य करना है। उन्होंने बताया कि 30201 पंजीकृत केंद्रों की जांच की गई है। वर्ष 2019 के छह माह में ही 791 केंद्रों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि इन 30201 केंद्रों में से 761 केंद्रों के रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया गया। इसमें 22 केंद्रों को छह माह में रद्द किया गया है। 613 केंद्रों को सील किया गया है। छह माह में 33 केंद्र सील किए हैं।
विज्ञापन

एक लाख की मिलेेगी प्रोत्साहन राशि
उन्होंने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए राज्य सरकार ने सर्वश्रेष्ठ ग्राम पुरस्कार योजना और अवैध तौर पर लिंग जांच करने वाले केंद्रों की सूचना देने वाले को एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई। आपातकालीन स्थिति को छोड़कर गर्भवती महिला की यूएसजी करवाने के लिए आवासीय प्रमाण देने, पीसी व पीएनडीटी अधिनियम के क्रियान्वयन के लिये उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स गठित की गई। सीएम सेल हरियाणा में शिकायत निवारण पोर्टल तैयार किया गया है। हरियाणा के सभी रजिस्टर्ड अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रोविजन तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस तरह की अन्य योजनाएं बनाकर पीएनडीटी एक्ट को पुख्ता रूप से लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed