{"_id":"68542c9b63128b501a011bd4","slug":"health-minister-hinted-at-strict-action-against-the-doctor-who-beat-a-woman-while-drunk-panchkula-news-c-46-1-spkl1014-107969-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेहत मंत्री ने दिए नशे में महिला को पीटने वाले डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेहत मंत्री ने दिए नशे में महिला को पीटने वाले डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई के संकेत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। नशे की गिरफ्त में आए एक डॉक्टर की तरफ से नशा करके एक महिला को पीटने का सेहत मंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया है। डॉक्टर के नशा करने व महिला को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब के सेहत मंत्री ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जालंधर में मीडिया से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मामले की जांच करवाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आया था, जिसके बाद ही उन्होंने इसकी जांच के आदेश जारी कर दिए थे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि अधिकारियों द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है व उनके मुताबिक जल्द ही डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हाल ही में एक वीडियों वायरल हुआ था, जिसमें एक डॉक्टर नशे का सेवन करता दिख रहा है। वीडियो कथित तौर पर एक महिला द्वारा बनाया गया था। वीडियो में पहले डॉक्टर महिला को वीडियो बंद करने के लिए कहता है, लेकिन जब वह मना कर देती है, तो डॉक्टर नशे को एटीएम कार्ड से पीसकर उसका सेवन करता है। इसके बाद वह महिला से फोन छीन लेता है और कैमरा बंद कर देता है। जानकारी के अनुसार उक्त वीडियो जालंधर के दकोहा का बताया जा रहा है। हालांकि यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।