फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Head constable arrested in woman molestation case, court grants bail to accused

महिला से छेड़छाड़ मामले में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, अदालत ने आरोपी को जमानत दी

Wed, 23 Jun 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Head constable arrested in woman molestation case, court grants bail to accused
पंचकूला। सेक्टर-21 होटल इंडियन पैलेस में शिमला की महिला से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी हेड कांस्टेबल विक्रमजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी है। हालांकि मामले की विभागीय जांच एसीपी उमेद सिंह कर रहे हैं। इस मामले में आरोपी हेड कांस्टेबल पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है। 19 जून को देर रात सेक्टर-21 होटल इंडियन पैलेस में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। शिमला निवासी महिला ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में आरोपी हेड कांस्टेबल विक्रमजीत ने उनसे छेड़छाड़ कर मारपीट की। इसकी सूचना होटल के मैनेजर कर्ण ने पुलिस को दी थी। सूचना देने के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही हेड कांस्टेबल विक्रमजीत मौके से भाग गया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। महिला ने बताया कि वह पंचकूला अपने निजी काम से आई थी। पंचकूला के एसीपी उमेद सिंह ने बताया कि मामले की विभागीय जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed