फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HCS exam held peacefully under tight security in 48 centers of Panchkula district

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई एचसीएस परीक्षा

Mon, 25 Jul 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
HCS exam held peacefully under tight security in 48 centers of Panchkula district
पंचकूला। हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से उपायुक्त महावीर कौशिक के मार्गदर्शन और निर्देशानुसार रविवार को पंचकूला जिले में बनाए गए सभी 48 परीक्षा केंद्रों पर एचसीएस एग्जीक्यूटिव एवं एलायड सर्विस की प्रीलिम्स परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिला प्रशासन की ओर से इस परीक्षा को लेकर पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। उपायुक्त महावीर कौशिक और पुलिस उपायुक्त सुरिंदर पाल सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करवाने के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर, चेकिंग प्वाइंट और अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए थे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि एचसीएस और अलाइड सर्विस की प्रिलीमनरी परीक्षा हरियाणा सरकार की अहम परीक्षाओं में से एक है और इसे नकल रहित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंचकूला, कालका, पिंजौर में 48 केंद्रोें पर परीक्षा का आयोजन दो चरणों में सुबह 10 से 12 और सायं 3 से 5 बजे तक किया गया। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करवाने के लिए 8 फ्लाइंग स्कवायड ऑफिसर/ड्यूटी मजिस्ट्रेट के अलावा पेपर डिस्ट्रीब्यूटर स्टेशन ऑफिसर और अन्य संबंधित कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। उन्होंने कहा कि परीक्षा को नकल रहित और पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से हर पहलू पर पूरी गंभीरता से अपने दायित्व का निर्वहन किया गया, जिससे परीक्षार्थी शांतिप्रिय माहौल में बिना किसी भय के परीक्षा दे सकें।
विज्ञापन

महावीर कौशिक ने बताया कि परीक्षा से पहले उन्होंने हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य पवन कुमार, पुलिस उपायुक्त सुरिंदर पाल सिंह, प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी एसडीएम डॉ. ऋचा राठी, पुलिस के नोडल अधिकारी एसीपी राजकुमार और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके परीक्षा के सफल आयोजन के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed