फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana Vidhan Sabha will shine separately after renovation.

अब अलग से चमकेगी हरियाणा विधानसभा

Fri, 09 Jul 2021 12:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Haryana Vidhan Sabha will shine separately after renovation.
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने विधान भवन को सजाने की तैयारी पूरी कर ली है। इस सिलसिले में बुधवार को उन्होंने चंडीगढ़ यूटी प्रशासन और हरियाणा सरकार के अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में विधानसभा के सदन से लेकर एमएलए हॉस्टल के पार्कों के रखरखाव पर चर्चा हुई। कार्य में देरी के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि तीन माह के भीतर सदन कक्ष को पूरी तरह रेनोवेट किया जाएगा। यूनेस्को की हेरिटेज कमेटी के निर्देशानुसार सदन की दीवारों और पिल्लरों से लकड़ी की क्लैडिंग हटाई जा चुकी है। सदन की दीवारों के लिए टपैस्ट्री तैयार हो चुकी है। इन टपैस्ट्री से सदन को जहां नया लुक मिल सकेगा, वहीं इस वैश्विक धरोधर का संरक्षण भी हो सकेगा। टपैस्ट्री को दीमक आदि से बचाने के लिए एल्यूमिनियम की सिलिंग से स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही विधानसभा सचिवालय के सभी बरामदों और कमरों में नये सिरे से सिलिंग की जा रही है। विधानसभा के भवन के पास स्थित कुलिंग पाउंड के रखाव को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि विधान सभा के आसपास के पेड़ों से पत्ते और कई बार जंगली जानवर भी इन टैंकों में गिर जाते हैं। इसके लिए चंडीगढ़ यूटी के अधिकारियों को इसके आसपास फेंसिंग करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानभवन से लेकर सीआईएसएफ के नाके तक मुख्य सड़क पर रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश भी विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने दिए हैं। एमएलए हॉस्टल के सामने स्थित पार्क को विकसित करने की योजना में हो रही देरी पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस पार्क को विकसित करने की योजना करीब 3 वर्ष से लंबित पड़ी है।

इस पर अधिकारियों ने कहा कि पार्क पर कार्य शुरू कर दिया है और एक माह में सिविल वर्क पूरा हो जाएगा। वहीं, यूटी प्रशासन के अधिकारियों ने पार्क निर्माण के लिए डिजिटल ड्राइंग विधानसभा अध्यक्ष को दिखाई। बैठक में यूटी प्रशासन के मुख्य अभियन्ता सीबी ओझा, एक्सईएन गुरप्रीत सिंह बैंस, सेक्शन इंजीनियर रणजीत सिंह, सीए कपिल सेतिया, हरियाणा सरकार में मुख्य वास्तुकार बीएम शर्मा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त सेक्शन इंजीनियर संजीव चौपड़ा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed