फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana's separate assembly not acceptable in Chandigarh: Dhindsa

Panchkula News: चंडीगढ़ में हरियाणा की अलग विधानसभा मंजूर नहीं- ढींडसा

Tue, 22 Nov 2022 10:24 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Haryana's separate assembly not acceptable in Chandigarh: Dhindsa
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने हरियाणा सरकार की ओर से चंडीगढ़ में विधानसभा के लिए अलग जमीन अलाट करने के लिए उठाई गई मांग का कड़ा विरोध किया है। इस संबंध में पार्टी के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व में 26 नवंबर को पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई गई है, जिसमें हरियाणा की मांग के खिलाफ प्रस्ताव लाया जाएगा और इस संबंध में अगली रणनीति तैयार की जाएगी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि हरियाणा को किसी भी कीमत पर चंडीगढ़ की जमीन पर अलग विधानसभा बनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पर पंजाब का पूरा अधिकार है, जिसे पंजाब के गांवों को उजाड़कर बसाया गया था और केंद्र की कांग्रेस सरकारें चंडीगढ़ को दो बार पंजाब को देने के अपने वादे से मुकर चुकी हैं। ढींडसा ने कहा कि केंद्र में 70 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस सरकार ने औपचारिक पत्र जारी कर एलान किया था कि समय आने पर हरियाणा की अपनी राजधानी होगी और चंडीगढ़ को पंजाब की राजधानी बनाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं कर कांग्रेस सरकार ने पंजाब के साथ धोखा किया।
विज्ञापन

ढींडसा ने कहा कि यह मसला काफी पेचीदा हो चुका है और हरियाणा को जमीन देने के नतीजे काफी घातक हो सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस गंभीर मामले में खुद हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए हरियाणा की नई विधानसभा के लिए 10 एकड़ जमीन आवंटित करने के प्रस्ताव को स्वीकार न करने और चंडीगढ़ को पंजाब को देने का अनुरोध किया। ढींडसा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार को चंडीगढ़ पर अपना दावा छोड़ देना चाहिए और हरियाणा के एक विकसित शहर में एक अलग हाईकोर्ट और विधानसभा का निर्माण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed