फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana's fifth place in Swachh Vidyalaya Puraskar

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में हरियाणा का पांचवां स्थान

Tue, 08 Nov 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Haryana's fifth place in Swachh Vidyalaya Puraskar
चंडीगढ़। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 की घोषणा कर दी गई है। इनमें हरियाणा के दो स्कूलों के नाम शामिल हैं। चयनित स्कूलों को 19 नवंबर को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पुरस्कृत करेंगे। हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए कुल सात स्कूलों की अनुशंसा भेजी थी, जिनमें से दो का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया। आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग, कैथल के साथ ही दूसरा चयनित विद्यालय गुरुग्राम का किट वर्ल्ड है। इस उपलब्धि पर प्रति विद्यालय 60 हजार रुपये और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। स्कूल को इस पुरस्कार के लिए तीन चरणों से गुजरना पड़ा है। पहले चरण में जिला परियोजना अधिकारी, दूसरे चरण में राज्य टीम और तीसरे चरण में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की टीम निरीक्षण करती है। पुरस्कार पाने वाले राज्यों में गुजरात पहले, पुड्डुचेरी दूसरे, झारखंड तीसरे, महाराष्ट्र चौथे, हरियाणा पांचवें, पंजाब छठे, राजस्थान सातवें, उत्तर प्रदेश आठवें व पश्चिम बंगाल नौवें स्थान पर है। आरोही विद्यालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज ने बताया कि आरोही विद्यालय प्रत्येक क्षेत्र में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा में कुल 36 आरोही विद्यालय हैं। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार उन स्कूलों को मिलता है, जिन्होंने जल, सफाई और स्वच्छता के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया है।
विज्ञापन

ऐसे होता है चयन
किसी स्कूल का स्कोर मापदंडों में 90 से 100 प्रतिशत है तो उसे पांच स्टार दिए जाते हैं। इसी प्रकार 75 से 89 प्रतिशत स्कोर पर दो स्टार, 51 से 74 प्रतिशत पर तीन स्टार, 35 से 50 प्रतिशत पर दो स्टार व 35 प्रतिशत से नीचे एक स्टार मिलता है। इसी स्टार रेटिंग के आधार पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार दिया जाता है। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए छह कैटेगरी में कुल 110 अंक निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed