फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana rural Premier National League cricket Championships in panchkula

पंचकूला में हरियाणा रूरल प्रीमियर नेशनल लीग क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन आज से

Mon, 23 May 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला Updated Mon, 23 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Haryana rural Premier National League cricket Championships in panchkula
क्रिकेट लीग - फोटो : demo pic
सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को द्वितीय शहीद भगत सिंह स्मारक हरियाणा रूरल प्रीमियर नेशनल लीग क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज होगा। यह चैंपियनशिप 23 से 27 मई तक खेला जाएगा। इसका उद्घाटन 23 मई को सुबह नौ बजे हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री नायब सिंह सैणी करेंगे। जबकि शाम सात बजे चौधरी वीरेंद्र सिंह, केद्रीय मंत्री भारत सरकार पाकिस्तान व हरियाणा के डे-नाइट मैच का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर वह क्रिकेट स्मारिका का विमोचन करेंगे। इस मौके पर अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया, बी हनुमंता राव सांसद राज्यसभा, विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक लतिका शर्मा, बंतो कटारिया मौजूद रहेंगे। महासचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट के पहले दिन ईरान व नेपाल और डे-नाइट मैच हरियाणा व पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का फाइनल मैच 27 मई को पंचकूला में खेला जाएगा। इस मौके पर 27 मई शाम सात बजे पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि होंगे और स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज विशिष्ट अतिथि होंगे। अंतरराष्ट्रीय टीमों में पाकिस्तान, ईरान, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात और समस्त भारत के ग्रामीण क्षेत्र से आए जूनियर खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed