{"_id":"57420d704f1c1b4a4e6908ce","slug":"haryana-rural-premier-national-league-cricket-championships-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में हरियाणा रूरल प्रीमियर नेशनल लीग क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में हरियाणा रूरल प्रीमियर नेशनल लीग क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन आज से
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
Updated Mon, 23 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट लीग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को द्वितीय शहीद भगत सिंह स्मारक हरियाणा रूरल प्रीमियर नेशनल लीग क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज होगा। यह चैंपियनशिप 23 से 27 मई तक खेला जाएगा। इसका उद्घाटन 23 मई को सुबह नौ बजे हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री नायब सिंह सैणी करेंगे। जबकि शाम सात बजे चौधरी वीरेंद्र सिंह, केद्रीय मंत्री भारत सरकार पाकिस्तान व हरियाणा के डे-नाइट मैच का उद्घाटन करेंगे।
इस मौके पर वह क्रिकेट स्मारिका का विमोचन करेंगे। इस मौके पर अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया, बी हनुमंता राव सांसद राज्यसभा, विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक लतिका शर्मा, बंतो कटारिया मौजूद रहेंगे। महासचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट के पहले दिन ईरान व नेपाल और डे-नाइट मैच हरियाणा व पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच 27 मई को पंचकूला में खेला जाएगा। इस मौके पर 27 मई शाम सात बजे पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि होंगे और स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज विशिष्ट अतिथि होंगे। अंतरराष्ट्रीय टीमों में पाकिस्तान, ईरान, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात और समस्त भारत के ग्रामीण क्षेत्र से आए जूनियर खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।