फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana ranks third in NITI Aayog's India Innovation Index

नीति आयोग ने इंडिया इनोवेशन इंडेक्स में हरियाणा शीर्ष राज्यों में शामिल

Fri, 22 Jul 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Haryana ranks third in NITI Aayog's India Innovation Index
चंडीगढ़। नीति आयोग के इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021 में प्रमुख राज्यों में हरियाणा शीर्ष राज्यों में शामिल हो गया है। इस इंडेक्स में हरियाणा को तीसरा स्थान हासिल हुआ है, जबकि पहले प्रदेश छठे स्थान पर था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार लगातार सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार नवाचार (इनोवेशन) को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तम वातावरण का सृजन कर रही है। प्रदेश में समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने हर क्षेत्र में कई नई पहल की हैं। उल्लेखनीय है कि इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021 को नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी द्वारा गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में जारी किया गया। नीति आयोग और इंस्टीट्यूट ऑफ कॉम्पिटिटिवनेस द्वारा तैयार किया गया भारत नवाचार सूचकांक देश के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के मूल्यांकन और विकास के लिए एक व्यापक उपकरण है। यह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनके बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाने के लिए उनके नवाचार प्रदर्शन पर रैंक करता है।
विज्ञापन

इस इनोवेशन इंडेक्स को ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स की तर्ज पर तैयार किया गया है। पिछले संस्करणों में 36 संकेतकों के आधार पर विश्लेषण किया गया था, लेकिन इस बार 66 संकेतकों का इस्तेमाल किया गया। पहले और दूसरे इनोवेशन इंडेक्स क्रमश अक्टूबर 2019 और जनवरी 2021 में जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed