{"_id":"6a9095849cd7421fc4081ed0","slug":"haryana-police-basketball-tournament-hap-winner-combined-range-runner-upharyana-police-basketball-tournament-hap-winner-combined-range-runner-up-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24618-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हरियाणा पुलिस के बास्केटबॉल मुकाबले में एचएपी विजेता, कंबाइंड रेंज रही उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हरियाणा पुलिस के बास्केटबॉल मुकाबले में एचएपी विजेता, कंबाइंड रेंज रही उपविजेता
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में 25 और 26 अगस्त को आयोजित हरियाणा पुलिस बास्केटबॉल गेम्स-2026 में हरियाणा सशस्त्र पुलिस (एचएपी) ने खिताब अपने नाम किया।
फाइनल में एचएपी ने कंबाइंड रेंज को हराकर विजेता ट्रॉफी जीती, जबकि कंबाइंड रेंज उपविजेता रही।
प्रतियोगिता में नौ टीमों ने हिस्सा लिया। कंबाइंड रेंज में पुलिस मुख्यालय, कमांडो बल और हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के खिलाड़ियों ने भाग लिया। शक्ति भवन, पंचकूला में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो माटा रवि किरण ने कहा कि खेल पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ टीम भावना और आपसी समन्वय मजबूत करते हैं।
पुलिसकर्मियों से नशे से दूर रहकर आम लोगों को भी स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। ब्यूरो