फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana players put up a strong performance in the Under-15 Mixed Doubles, winning the matches

Panchkula News: अंडर-15 मिक्स्ड डबल्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, मुकाबले जीते

Thu, 18 Sep 2025 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Haryana players put up a strong performance in the Under-15 Mixed Doubles, winning the matches
पंचकूला। ताऊ देवीलाल इंडोर स्टेडियम में चल रहे यूनेक्स-सनराइज अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सब-जूनियर (अंडर-15) रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार को शानदार मुकाबले देखने को मिले। देशभर से आए नन्हें शटलरों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों की तालियां बटोरीं। खिलाड़ियों की शानदार रैलियों और तगड़े स्मैश ने दर्शकों को पूरे दिन रोमांचित किया।
विज्ञापन

अब वीरवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जहां देशभर के युवा खिलाड़ी सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए जोर आजमाइश करेंगे। अंडर-15 मिक्स्ड डबल्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। जयेश दुग्गल व रिया यादव ने आंध्रप्रदेश की जोड़ी को 15-11, 15-13 से मात दी। वहीं, हरियाणा के आर्यन डांगी व श्रिया जोशी ने उत्तराखंड की जोड़ी को 15-7, 15-12 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

उत्तराखंड के मानव डोभाल और बिहार की काव्या अगले दौर में



अंडर-15 बॉयज सिंगल्स के चौथे दौर में उत्तराखंड के मानव डोभाल ने मिजोरम के लियांसांगजेला के. को 15-9, 15-6 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बिहार की काव्या कश्यप ने यूपी के अतीक अहमद को 15-13, 15-10 से मात दी। वहीं, तमिलनाडु के तीसरी वरीयता प्राप्त सत्यन रघुनंधन ने आंध्रप्रदेश के मानस अल्लू को कड़े संघर्ष में 15-8, 17-15 से हराया।राजस्थान के पार्थ कतारा ने रोमांचक मुकाबले में यूपी के अनुज चौला को 10-15, 15-12, 16-14 से पराजित किया। इसी तरह हरियाणा के वेदांश ने तमिलनाडु के पृथिष एस. को सीधे सेटों में 15-8, 15-8 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन




तेलंगाना, मध्यप्रदेश और असम के खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल
अंडर-15 बॉयज डबल्स में भी जोड़ीदारों ने शानदार तालमेल दिखाया। तेलंगाना की जोड़ी श्रीचेतन शौर्य समाला व चरन वुडुगुला ने मध्यप्रदेश की जोड़ी अनिरुद्ध चौहान व लक्ष्य पांडेय को 15-7, 15-7 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं असम के अर्जुन बरूआ व चिरश्यामल बोरुआह ने उत्तराखंड-हरियाणा की जोड़ी को 15-10, 15-13 से शिकस्त दी। अंडर-17 बॉयज सिंगल्स के पांचवें दौर में दिल्ली के इयान चोपड़ा (19वीं वरीयता) ने महाराष्ट्र के कृत्या पटेल को सीधे सेटों में 15-11, 15-11 से हराया। उत्तरप्रदेश के आदित्य तोमर ने महाराष्ट्र के विहान कोल्हाडे को 15-11, 16-14 से मात दी। वहीं, तमिलनाडु के योगेश्वरन एस. ने कर्नाटक के अनिरुद्ध रेड्डी को 15-9, 10-15, 15-9 से हराकर जीत अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed