फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana Government will take action against dealers who sell insectides without license

बिना लाइसेंस कीटनाशक बेचने वाले नपेंगे

Thu, 23 Jan 2020 11:30 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Haryana Government will take action against dealers who sell insectides without license
हरियाणा सरकार बिना लाइसेंस रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों को बेचने वाले डीलर्स और कंपनियों पर कार्रवाई करेगी। ऐसे उर्वरक और कीटनाशकों के उपयोग से खराब हुई फसलों के बारे में यदि कोई शिकायत किसानों से मिलेगी तो डीलर्स और कंपनियों के साथ-साथ संबंधित अधिकारी पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार की ओर से किसान को खराब हुई फसल का मुआवजा दिया जाएगा। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों के अत्याधिक उपयोग को कम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि बिना लाइसेंस रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक बेचने वाले डीलर्स और कंपनियों पर अब तक की गई कार्रवाई की स्टेट्स रिपोर्ट भी दें। कृषि निदेशालय में कृषि मंत्री जेपी दलाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पराली प्रबंधन पर भी चर्चा की गई। दलाल ने कहा कि पराली के उपभोक्ताओं को तैयार करना पहली प्राथमिकता है। एक बार ऐसे उपभोक्ता तैयार हो गए तो प्रदेश का किसान आने वाले समय में पराली को जलाएगा नहीं, बल्कि उससे पैसा कमाएगा। हर गांव में कम से कम 2 ऐसे प्रगतिशील किसानों को चिहिन्त किया जाए, जिन्होंने फसलों का विविधिकरण, सूक्ष्म सिंचाई, प्राकृतिक खेती और जैविक खेती की तकनीक को अपनाकर कृषि में सुधार किया हो। ऐसे किसान जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किए जाएं। जिससे अन्य किसान भी प्रेरित होंगे। किसान के हित में कोई भी कार्य प्राथमिकता आधार पर किया जाएगा। विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने और सुधार लाने के लिए पिछले वर्षों की स्टेट्स रिपोर्ट दलाल ने मांगी है। साथ ही आगे की कार्ययोजना तैयार कर किसान हित में कल्याणकारी योजनाएं चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed