फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana employee again under question Haryana Staff Selection Commission again in question

फिर सवालों के घेरे में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग

Fri, 08 Oct 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Haryana employee again under question Haryana Staff Selection Commission again in question
चंडीगढ़। पेपर लीक को लेकर विवादों में रहे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर से सवाल उठ रहे हैं। अब परीक्षार्थियों ने परीक्षा पद्धति और परिणाम जारी करने की प्रक्रिया पर आयोग को घेरा है। परीक्षार्थियों का कहना है कि भर्ती के लिए आयोग अलग-अलग परीक्षा और परिणाम की पद्ध्ति अपना रहा है। युवाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और आयोग के चेयरमैन को पत्र लिखकर परीक्षा और परिणाम के लिए एक ही पद्धति रखने की मांग की है।
विज्ञापन

युवाओं ने बताया कि आयोग की ओर से पुरुष सिपाही, महिला सिपाही और सब इंस्पेक्टर की परीक्षा से लेकर परिणाम तक में अलग-अलग नियम अपनाए हैं। महिला पुलिस का परिणाम नार्मालाइजेशन फार्मूले से जारी किया गया है, जबकि एसआई के परिणाम में ऐसा नहीं होगा। इसी प्रकार, पुुरुष सिपाही की लिखित परीक्षा होनी है, इसके परिणाम को लेकर अभी कुछ तय नहीं है। जींद के अमन कुमार, करनाल के अमित समेत अन्य ने कहा कि आयोग द्वारा एक ही पद्धति से परीक्षा ली जानी चाहिए और एक ही पैटर्न से परिणाम जारी किया जाए।
विज्ञापन

परीक्षा में सवाल भी पूछे जा रहे गलत
परीक्षार्थियों ने कहा है कि आयोग द्वारा परीक्षाओं में बेतुके सवाल पूछे जाते हैं। इतना नहीं है कई बार तो सवाल ही पूरी तरह से तथ्यों के विपरीत गलत होते हैं। महिला एसआई परीक्षा के सेट बी में 86,87,88,89,90 और 91 नंबर प्रश्न गलत पूछे गए थे, जबकि दूसरे सेट में ये ठीक थे। इसी परीक्षा में गृह मंत्री अनिल विज के अविवाहित होने समेत चेयरमैन के गांव को लेकर भी सवाल पूछे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों युवाओं का जुड़ा है भविष्य
परीक्षाओं को लेकर हरियाणा के लाखों युवाओं का भविष्य जुड़ा है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग मार्च, 2022 तक करीब 25 हजार पदों पर भर्ती के लक्ष्य के लिए दिसंबर तक के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर चुका है। महिला पुलिस के 1100 पदों के लिए 2.57 लाख ने आवेदन किया है। एसआई के 465 लिए 2 लाख, पुरुष सिपाही के 5500 पदों के लिए 6.75 लाख के अधिक ने आवेदन कर रखा है। इसी प्रकार, ग्राम सचिव और पटवारी 2385 पदों के लिए भी 5 लाख से अधिक ने आवेदन कर रखा है।
तीन केंद्रों पर खुल गया दूसरा पेपर
13 अक्तूबर को गुरुग्राम के दो और रेवाड़ी के एक परीक्षा केंद्र के लिए एसआई की दोबारा से लिखित परीक्षा होगी। यहां पर हरियाणा के अन्य जिलों के मुकाबले दूसरा पेपर सेट खुल गया था। विद्यार्थियों ने इसे कठिन पेपर बताया था। अब इन परीक्षा केंद्रों के विद्यार्थी दोबारा से पेपर दे सकेंगे।

आयोग द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा और परिणाम जारी किए जा रहे हैं। नार्मलाइजेशन फार्मूला अधिक उम्मीदवारों के चलते अपनाया जाता है। जहां तक गलत सवालों की बात है, भविष्य में ऐसा नहीं होगा, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
-भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, एचएसएससी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed