फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana coaches will prepare saplings of wrestlers and boxers in Uttarakhand

हरियाणा के कोच उत्तराखंड में तैयार करेंगे पहलवानों और बॉक्सरों की पौध

Wed, 20 Jul 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Haryana coaches will prepare saplings of wrestlers and boxers in Uttarakhand
पंचकूला। विश्व में कबड्डी और कुश्ती में हरियाणा का नाम चमकाने के बाद अब प्रदेश के कोच उत्तराखंड में भी पहलवानों और बॉक्सरों की नई पौध तैयार करेंगे। सोमवार को उत्तराखंड के उच्चस्तरीय डेलिगेशन ने पंचकूला का दौरा कर खेल विभाग के अधिकारियों से इस बारे में विस्तार से चर्चा की है। इस डेलिगेशन में उत्तराखंड के प्रिंसिपल सेक्रेटरी स्पोर्ट्स अभिनव कुमार, खेल निदेशक गिरधारी सिंह रावत, संयुक्त खेल निदेशक डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट शामिल रहे। हरियाणा की तरफ से खेल निदेशक आईपीएस पंकज नैन और अन्य उच्चाधिकारियों ने डेलिगेशन के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

बिजेंद्र बॉक्सर, गीता फौगाट, बबीता फौगाट, बजरंग पूनिया, योगेश्वर दत्त, रवि दहिया सहित हरियाणा की माटी ने कई ऐसे हीरे अपने दामन में समेटे हैं, जिन्होंने खेल में देश को गौरव की अनुभूति कराई है। खेलों इंडिया से लेकर ओलंपिक तक पदक तालिका में हरियाणा का नाम देश में सबसे ऊपर होता है। खेल की तकनीक और सुविधाओं के कारण ही यह संभव हो पाया है। यही कारण है कि यहां के शहर और गांवों में खिलाड़ियों की लंबी-चौड़ी फौज है। हरियाणा की तर्ज पर उत्तराखंड में भी खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए वहां के अधिकारियों ने अब हरियाणा का सहारा लेने की योजना बनाई है। प्रदेश की खेल नीति को सुधारने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल पंचकूला के दौरे पर पहुंचा और यहां खेल विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ इस बारे में विस्तार से चर्चा की और कई बातों पर सहमति भी बनी। संवाद
विज्ञापन

हरियाणा के कोचों से ट्रेनिंग लेंगे उत्तराखंड के कोच
उत्तराखंड के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके, इसके लिए वहां के प्रशिक्षकों को हरियाणा के कोच ट्रेंड करेंगे। कुश्ती, कबड्डी और अन्य कई खेलों की बारीकियों के बारे में बताएंगे। उन तकनीकों को खिलाड़ियों में उतारने के तरीकों के बारे में वहां के कोचों को जानकारी दी जाएगी। किस खेल के खिलाड़ी को कैसी डाइट लेनी चाहिए और कितना अभ्यास करना चाहिए यह भी बताया जाएगा। इसके अलावा उत्तराखंड के एलीट खिलाड़ियों को हरियाणा में ट्रेनिंग भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा को मिलेगी एडवेंचर स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग
उत्तराखंड के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को ट्रेनिंग देने की एवज में हरियाणा भी उत्तराखंड से एडवेंचर स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग लेगा। यहां के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को एडवेंचर स्पोर्ट्स की तकनीक और बारीकियों के बारे में अवगत कराया जाएगा। इससे दोनों ही प्रदेशों में खिलाड़ियों का स्तर बेहतर होगा और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

उत्तराखंड के उच्च स्तरीय डेलिगेशन ने पंचकूला का दौरा कर यहां के खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का स्तर, स्टेडियम का जायजा लिया है। इसके अलावा हरियाणा की खेल नीति और खिलाड़ियों को दिए जाने वाले कैश अवॉर्ड के बारे में जानकारी हासिल की है। उन्होंने हरियाणा के कोचों से वहां के प्रशिक्षकों को ट्रेनिंग दिलाने की मांग की है। वहां के कोच हमारे कोच और खिलाड़ियों को एडवेंचर स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग देंगे। इससे दोनों ही प्रदेशों के खेल का स्तर सुधरेगा। - पंकज नैन आईपीएस, खेल निदेशक, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed