फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal meets players at Tau Devi Lal Sports Complex in Panchkula 

Khelo India Youth Games: सीएम मनोहर लाल बोले- खेलो इंडिया के चैंपियन भी हम ही होंगे

Thu, 09 Jun 2022 11:22 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Jun 2022 11:22 AM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुवार सुबह पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे और खिलाड़ियों से मिले।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal meets players at Tau Devi Lal Sports Complex in Panchkula 
पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। पदक तालिका में हरियाणा आगे चल रहा है। खेलो इंडिया का मेजबान तो हरियाणा है, हमें पूरी उम्मीद है कि इसके चैंपियन भी हम ही होंगे। हमारे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गुरुवार को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया की अलग-अलग प्रतियोगिताओं को देखने पहुंचे थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 200 मीटर रेस के विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने मलखंभ देखा और हैंडबाल के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनको बधाई दी। 
विज्ञापन


खेलो इंडिया में पहली बार जोड़े पांच पारंपरिक खेल 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह पहला मौका है, जब खेलो इंडिया में पांच पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इसमें मलखंभ, गतका, थांग-ता, योगासन और कलरीपायट्टु शामिल हैं। ऐसा देखने में आया है कि जो खेल जिस भी प्रांत से जुड़े हैं, उनके खिलाड़ी इन खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन धीरे-धीरे दूसरे प्रदेशों में भी इनकी प्रसिद्धि बढ़ रही है। जब हम इन परंपरागत खेलों को आगे बढ़ाने के लिए अवसर प्रदान करते हैं तो निश्चित रूप से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे प्रांत भी खेलों में हरियाणा से लें प्रेरणा: गजेंद्र शेखावत
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हरियाणा ने खेल के क्षेत्र में एक आदर्श स्थापित किया है। इससे दूसरे प्रांत भी प्रेरणा ले। इस मौके पर हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह, खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह, निदेशक पंकज नैन, पंचकूला के जिला उपायुक्त महावीर कौशिक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed