{"_id":"57cdcc964f1c1b2556317964","slug":"haryana-chief-secretary-ds-desi-flag-of-67-ambulances-from-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला से 67 एंबुलेंस को किया फ्लैग ऑफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला से 67 एंबुलेंस को किया फ्लैग ऑफ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
67 एंबुलेंस को किया फ्लैग ऑफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीजों की सुविधा में बढ़ोत्तरी करते हुए सोमवार को हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने पंचकूला के नागरिक अस्पताल में 67 एंबुलेंस को फ्लैग ऑफ किया। यह एंबुलेंस प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए रवाना की गईं। मुख्य सचिव ने बताया कि एंबुलेंस सेवा का अब तक 28 लाख मरीज उपयोग कर चुके हैं। प्रतिवर्ष 4 से 5 लाख और प्रतिदिन करीब 1100 मरीजों द्वारा एंबुलेंस सेवा का उपयोग किया जाता हैं। ढेसी ने कहा कि प्रदेश के लोगों को 102 नंबर पर दी जाने वाली यह सुविधा मात्र 15 मिनट उपलब्ध करवाई जा रही है।
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के चलते हरियाणा सर्वाधिक नवजात शिशु आधार पंजीकरण करने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है। इससे बच्चों को प्रदान की जाने वाली चिकित्सकीय सेवाओं का आसानी से पता लगाने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त करवाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हर वर्ष 400 करोड़ रुपये खर्च करता है। इनमें गर्भवती महिलाओं, नवजात बच्चों और सड़क दुर्घटनाग्रस्त लोगों को निशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाना शामिल है।
इस मौके पर मौजूद पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग काफी उपेक्षित था पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कार्यभार संभालने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अन्य विभागों की तुलना में सबसे अधिक गति से उन्नति की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा पंचकूला सहित प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाने का संकल्प एक सकारात्मक सोच का ही परिणाम है। कालका की विधायक लतिका शर्मा ने भी श्री विज की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके आने के बाद पंचकूला सहित प्रदेश के सभी जिलों में चिकित्सकों की कमी को दूर करने का सफल प्रयास किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
दुर्घटनाओं में लाएंगे पचास फीसदी कमी
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्रा ने कहा कि वर्ष 2020 तक सड़क दुर्घटनाओं में पचास फीसदी की कमी लाने की सोच पर काम किया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक राजीव रत्न, हरियाणा चिकित्सा सेवा निगम लिमिटे िके प्रबंध निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे। इस मौके पर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कमला सिंह भी मौजूद थीं।