फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana BJP constitutes state executive committee.

हरियाणा भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, तीन महामंत्री, सात उपाध्यक्ष बनाए

Wed, 05 May 2021 01:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Haryana BJP constitutes state executive committee.
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को प्रदेश कार्यकारिणी गठित कर दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की। एडवोकेट वेदपाल को दूसरी बार प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। कांग्रेस से भाजपा में आईं सुमित्रा चौहान महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाई गई हैं। धनखड़ ने अपनी टीम में सात प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, सात प्रदेश मंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश कार्यालय सचिव और सह सचिव के साथ मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व पूर्व मंत्री कविता जैन, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव, सांसद सुनीता दुग्गल, पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर विक्रम सिंह और पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा को सौंपा है। प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी एडवोकेट वेदपाल, विधायक मोहनलाल बडौली और पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी को दी गई है। जिला अध्यक्ष सोनीपत मोहनलाल के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद धनखड़ ने तीर्थ सिंह राणा को सोनीपत का नया जिला अध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री के तौर पर पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रेनू भाटिया, पूर्व विधायक रविंद्र बलियाला, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रहे समय सिंह भाटी, पूर्व प्रदेश सचिव मनीष मित्तल, पूर्व जिला पार्षद सरोज सिहाग और सुरेंद्र आर्य जिम्मेदारी निभाएंगे। प्रदेश कोषाध्यक्ष पलवल के विधायक दीपक मंगला, प्रदेश कार्यालय सचिव पूर्व चेयरमैन गुलशन भाटिया, प्रदेश कार्यालय सह सचिव पंचकूला के कमल अवस्थी को बनाया गया है। पूर्व मंत्री कृष्णलाल पवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, पूर्व मंत्री करणदेव कंबोज को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, पूर्व विधायक सुखविंद्र श्योराण को किसान मोर्चा, राहुल राणा को युवा मोर्चा, सुमित्रा चौहान को महिला मोर्चा और पूर्व विधायक नसीम अहमद को अल्पसंख्यक मोर्चा को कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed