फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana 157 connections away from becoming a water state for every household

हर घर जल राज्य बनने से १५७ कनेक्शन दूर हरियाणा

Wed, 29 Sep 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Haryana 157 connections away from becoming a water state for every household
चंडीगढ़। हरियाणा हर घर जल राज्य बनने से केवल 157 कनेक्शन दूर है। प्रदेश सरकार जल्दी 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लेगी। सरकार मार्च 2022 तक हर घर नल से जल का लक्ष्य रखा था, लेकिन 6 माह पूर्व ही इसे पूरा करने जा रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेश सरकार को इसके लिए बधाई दी है। शेखावत ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गोवा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार, पुडुचेरी, दादर नागर हवेली एवं दमन दीव ने हर घर जल राज्य, केंद्र शासित प्रदेश बनने की उपलब्धि पहले ही हासिल कर ली है। जल्द हरियाणा इस सूची में शामिल हो जाएगा। राज्य के 22 में से 21 जिले पहले ही हर घर जल के लक्ष्य को हासिल कर चुके हैं। मेवात में मात्र 157 नल कनेक्शन और उससे जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने का काम चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो लक्ष्य दिया था, उसे पूरा करने के लिए जल जीवन मिशन की टीम राज्यों के साथ मिलकर तेजी से काम कर रही है। ग्रामीण भारत के हर घर में पीने का शुद्ध पानी मिले, इसके लिए जो लक्ष्य तय किए गए हैं, हम उससे तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। हर कनेक्शन को परिवार के मुखिया के आधार के साथ जिओ टैग भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed