फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Harshul from Panchkula secured the 50th rank nationwide in NEET.

NEET UG 2026: पंचकूला के हर्षुल ट्राइसिटी टाॅपर, जगन्नाथ रथ यात्रा में रथ खींचते समय मिली खुशखबरी

Fri, 17 Jul 2026 02:09 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2026 02:09 AM IST
सार

रिजल्ट घोषित होने के समय हर्षुल भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होकर रथ खींच रहे थे। देर रात पिता से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह यात्रा पूरी कर लौटेंगे। हर्षुल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित मेहनत को दिया।

विज्ञापन
Harshul from Panchkula secured the 50th rank nationwide in NEET.
हर्षुल गर्ग - फोटो : संवाद

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से वीरवार देर रात घोषित नीट-यूजी 2026 के परिणाम में पंचकूला के सेक्टर-12 के रहने वाले हर्षुल गर्ग ने देशभर में 50वीं रैंक हासिल की है। हर्षुल ने 720 में से 695 अंक प्राप्त कर ट्राइसिटी के टॉपर बने हैं। 
विज्ञापन


नीट के परिणाम की जानकारी उनके पिता डॉ. वीके गर्ग ने दी। डॉ. वीके गर्ग हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में आयुष्मान भारत योजना के तहत सेक्टर-6 में चिकित्सक हैं।
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह रही कि रिजल्ट घोषित होने के समय हर्षुल भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होकर रथ खींच रहे थे। देर रात पिता से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह यात्रा पूरी कर लौटेंगे। हर्षुल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित मेहनत को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षुल शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने लिटिल फ्लावर स्कूल, सेक्टर-14 से आईसीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में ऑल इंडिया सेकेंड रैंक हासिल की थी। इसके बाद डॉक्टर बनने का लक्ष्य तय किया। 12वीं उन्होंने राजपुरा से 98 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की और पिछले दो वर्षों से चंडीगढ़ स्थित एलन इंस्टीट्यूट में नीट की तैयारी कर रहे थे।

देशभर में इस वर्ष करीब 20 लाख विद्यार्थियों ने नीट-यूजी परीक्षा दी, जिनमें 11.21 लाख मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए। 


पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक लेकर संयुक्त रूप से देश में पहला स्थान हासिल किया। इस वर्ष 19 विद्यार्थियों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए। पेपर लीक के कारण 3 मई की परीक्षा रद्द होने के बाद 21 जून को देश-विदेश के 551 शहरों के 5,440 केंद्रों पर दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed