फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hafed will export basmati rice to Oman

Panchkula News: बासमती चावल के निर्यात को बढ़ावा देगा हैफेड

Mon, 12 Dec 2022 08:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Hafed will export basmati rice to Oman
चंडीगढ़। हैफेड आने वाले समय में ओमान को बासमती चावल का और अधिक निर्यात करेगा। सऊदी अरब के सफल निर्यात से उत्साहित हैफेड ने अन्य देशों में भी अपने कारोबार का विस्तार करने की योजना बनाई है। हैफेड चालू वित्त वर्ष के दौरान 2 लाख मीट्रिक टन बासमती चावल के निर्यात के लिए प्रदेश के किसानों से 4 लाख मीट्रिक टन बासमती धान की खरीद करने की योजना को लेकर कार्य कर रहा है। यह जानकारी हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) के अध्यक्ष कैलाश भगत ने दी है। उन्होंने बताया कि हैफेड का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल दुबई, सऊदी अरब और ओमान के दौरे पर है। यह प्रतिनिधिमंडल हरियाणा के बासमती चावल के संभावित खरीदारों के साथ निर्यात गठजोड़ के लिए बैठकें आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन

बैठक में हैफेड के प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास, मुख्य हैफेड के महाप्रबंधक आरपी साहनी, मोनीश बहल, सैयद निसार अब्बास,जैद अल शमारी और जी रविंद्रन कई अन्य लोग शामिल रहे। हैफेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास के नेतृत्व में हरियाणा के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के दल ओमान में अपने चावल निर्यात कारोबार का विस्तार करने के उद्देश्य से मस्कट में ओमान सल्तनत शाही परिवार के सदस्य सैय्यद नवाफ भार्गश सैद अल सैद के साथ भी एक विस्तृत बैठक की। प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास ने कहा कि हैफेड ने हाल ही में सऊदी अरब की प्रमुख आयातक मैसर्स सालेह ए. बाबेकर संस रियाद कंपनी से लगभग 362 करोड़ रुपये मूल्य के 40000 मीट्रिक टन बासमती चावल का निर्यात ऑर्डर प्राप्त किया है, जिसमें से 20,000 मीट्रिक टन के निर्यात ऑर्डर को सफलतापूर्वक सप्लाई कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed