फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ground water recharge will be done with surplus rainwater

सरप्लस बरसाती पानी से किया जाएगा भूजल रिचार्ज

Tue, 21 Jul 2020 04:37 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
Ground water recharge will be done with surplus rainwater
चंडीगढ़। बारिश के सरप्लस पानी से भूजल को रिचार्ज करने के लिए पहले चरण में बाढ़ग्रस्त ब्लॉक में 300 रिचार्ज शाफ्ट तैयार किया जाएगा। हरियाणा सरकार ने पायलट आधार पर ‘मेरा पानी-मेरी विरासत’ योजना के तहत इस काम को किया जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत ब्लॉक गुहला में 100 रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण कार्य गत दिवस शुरू कर दिया गया है। रतिया और शाहाबाद खंडो में 100-100 शाफ्ट का निर्माण करने के लिए भी टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। इस परियोजना को लागू करने वाला सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग जल्द ही योजना के तहत शामिल सभी आठ ब्लॉकों में 700 रिचार्ज शाफ्ट के निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित करेगा।
विज्ञापन

संजीव कौशल ने बताया कि किसान अपने खर्च पर बाढ़ग्रस्त भूमि पर रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण कर सकते हैं। हालांकि, यह निर्माण सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों और शर्तों के अनुसार किया जाना चाहिए। इसके लिए किसान ‘‘मेरा पानी-मेरी विरासत’’ पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। उनके अनुसार हरियाणा सरकार ने आठ जल-प्रखंडों, जैसे रतिया (जिला फतेहाबाद), सीवन और गुहला (जिला कैथल), पिपली, शाहाबाद, बबैन और इस्माइलाबाद (जिला कुरुक्षेत्र) और सिरसा (जिला सिरसा) में 1,000 रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण करने का निर्णय लिया। इस परियोजना की लागत लगभग 32.33 करोड़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed