{"_id":"68a1fdea145bab3e390cb9c1","slug":"grandparents-killed-their-six-month-old-granddaughter-threw-her-body-in-an-envelope-panchkula-news-c-46-1-spkl1014-108408-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नाना-नानी ने की छह माह की दोहती की हत्या, शव लिफाफे में डाल फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नाना-नानी ने की छह माह की दोहती की हत्या, शव लिफाफे में डाल फेंका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। भोगपुर के पास गांव डल्ला के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपनी छह माह की दोहती अलीजा की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को लिफाफे में डालकर होशियारपुर के टांडा इलाके में फेंक दिया। इस घटना का पता जब अलीजा के पिता को चला तो उसने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर बच्ची के नाना-नानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जालंधर के थाना भोगपुर के गांव डल्ला में आरोपी तरसेम अपनी पत्नी दिलजीत कौर के साथ रहता है। उसकी बेटी मनिंदर कौर की तीन शादियां हो चुकी हैं। मनिंदर छह माह पहले एक बच्ची की मां बनी थी। नौ अगस्त को रक्षाबंधन के दिन मनिंदर कौर अपनी छह माह की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी संग भाग गई। मनिंदर के घर से जाने के दूसरे ही दिन 10 अगस्त को तरसेम व दिलजीत कौर ने बच्ची की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को लिफाफे में डालकर होशियारपुर के टांडा इलाके में फेंक दिया। बच्ची के पिता के बयान व पूछताछ में मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी नाना-नानी को गिरफ्तार कर लिया।