{"_id":"6a402bcf069f7a86a508c178","slug":"grandfather-and-grandson-fell-onto-the-road-after-being-hit-by-a-truck-at-a-traffic-signal-the-teenager-was-crushed-panchkula-news-c-87-1-pan1011-138022-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: लाइट पाॅइंट पर ट्रक की टक्कर से नाना-नाती सड़क पर गिरे, किशोर को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: लाइट पाॅइंट पर ट्रक की टक्कर से नाना-नाती सड़क पर गिरे, किशोर को कुचला
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में हादसा, छुट्टियां बिताने आया था प्रभदीप
हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित ट्रैफिक लाइट पर शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके नाना घायल हो गए। मृतक प्रभदीप गर्मियों की छुट्टियां बिताने अपने नाना के घर आया हुआ था। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने कुछ ही देर में पकड़ लिया।
पुलिस को दी शिकायत में हरमिलाप नगर फेज-1, मोहाली निवासी 58 वर्षीय सतपाल सिंह ने बताया कि वह बिजली मिस्त्री का काम करते हैं। उनकी बेटी गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ उनके घर आई हुई थी। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने 14 वर्षीय नाती प्रभदीप को एक्टिवा पर बैठाकर सेक्टर-16 पंचकूला सामान दिलाने जा रहे थे।
ट्रक का पहिया किशोर के ऊपर से गुजरा
सतपाल सिंह के अनुसार, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित ट्रैफिक लाइट पर रेड सिग्नल होने के कारण वह रुके हुए थे। ग्रीन सिग्नल मिलते ही उन्होंने एक्टिवा आगे बढ़ाई। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रक का पहिया प्रभदीप के ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल किशोर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सतपाल सिंह को भी चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है।
राहगीरों की सूचना पर चालक गिरफ्तार
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हालांकि राहगीरों ने तत्काल पुलिस को ट्रक की जानकारी दे दी। इसके बाद पुलिस ने ट्रक और चालक को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी चालक की पहचान राजस्थान के जोधपुर जिले के रहने वाले सोमा राम के रूप में हुई है। पुलिस ने सतपाल सिंह की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।