फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government will give 5 lakh to the student on mountaineering: Manohar

पर्वतारोहण पर विद्यार्थी को पांच लाख देगी सरकार ः मनोहर लाल

Fri, 01 Oct 2021 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Government will give 5 lakh to the student on mountaineering: Manohar
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के स्कूल विद्यार्थियों के लिए पर्वतारोहण की एक अनोखी योजना बनाई जाएगी। इसके तहत जो विद्यार्थी पहाड़ों की सबसे ऊंची 10 चोटियों में से किसी एक की चढ़ाई करेगा उसे 5 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री वीरवार को यहां स्कूल विद्यार्थियों के पर्वतारोहण दल को रवाना करने से पूर्व बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जो स्पोर्ट्स हब के रूप में जाना जाता है। इसलिए स्पोर्ट्स की तर्ज पर पर्वतारोहण करने वालों के लिए भी योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव की शृंखला में राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों के 75 विद्यार्थियों व अध्यापकों का दल स्कूल शिक्षा विभाग एवं नेशनल एडवेंचर क्लब चंडीगढ़ के सहयोग से हिमाचल प्रदेश के लाहौल क्षेत्र में 6111 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट यूनम पर पर्वतारोहण करने जा रहा है। यह दल 75 मीटर का राष्ट्रीय ध्वज फतहाएगा। इस पर्वतारोही दल में 25 दिव्यांग छात्र व अध्यापक भी जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों के लिए पर्वतारोहण कार्यक्रमों का आयोजन पहली बार 2016 में सैनिक स्कूल कुजंपुरा के सहयोग से आरंभ किया गया। तब से लेकर अब तक 5 बार प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी हिमाचल के मनाली में स्थित 5289 मीटर ऊंची चोटी फ्रेंडशिप पीक की सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुके हैं। इस मौके पर नेशनल एडवेंचर क्लब के चेयरमैन एवं पूर्व मुख्य सचिव एससी चौधरी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा जे गणेशन, निदेशक मौलिक शिक्षा अंशज सिंह, अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा विवेक कालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed