फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government will distribute dry packets of ration in villages, Coronavirus, Lockdown

कोरोना और लॉकडाउनः हरियाणा सरकार का फैसला- गांवों में गरीबों को बांटेंगे राशन के ड्राई पैकेट

Tue, 07 Apr 2020 12:52 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 07 Apr 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Haryana Government will distribute dry packets of ration in villages, Coronavirus, Lockdown
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार अब गांवों के उन जरूरतमंद और गरीब लोगों की मदद करेगी, जो किसी भी राशन वितरण स्कीम के अंतर्गत नहीं आते। ऐसे लोगों को इस लॉकडाउन में उनके लिए खाने की भारी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


गांव के ऐसे जरूरतमंद गरीब लोगों को सरकार राशन के ड्राई पैकेट बांटेगी। यह राशन ग्रामीणों को गांव में ही दिए जाएंगे। हरियाणा आपदा प्रबंधन विभाग की निगरानी में यह अभियान चलेगा। जबकि इसकी मॉनिटरिंग नागरिक आपूर्ति, खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा करेगा।
विज्ञापन


ऐसे लोगों को 1 महीने के लिए राशन दिया जाएगा। बताते चलें कि हरियाणा में लॉकडाउन के दौरान सरकार गुलाबी और पीले राशन धारकों के साथ-साथ अन्य राशनकार्ड धारक को भी राशन डिपो के माध्यम से राशन वितरित कर रही है। इस स्कीम के तहत इस बार इन सभी राशन कार्डधारकों को निशुल्क राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के संज्ञान में आया है कि प्रदेश में खासकर गांव में बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो उक्त राशन वितरण स्कीम के किसी योजना में नहीं आते। इस तरह के जरूरतमंद और गरीब लोगों को भी लॉकडाउन में विशेष मदद की जरूरत है। इसी को देखते हुए सरकार ने गांवों में इन लोगों को राशन के ड्राई पैकेट बांटने का फैसला किया है।

पैकेट में यह राशन होगा
ग्रामीण गरीबों और जरूरतमंद लोगों को राशन के जो ड्राई पैकेट सरकार देगी। उसमें करीब 1 महीने का राशन होगा। ऐसे परिवारों के हर एक व्यक्ति के पैकेट में 3 किलो आटा, डेढ़ किलो दाल, 2 लीटर तेल, 1 किलो नमक, 4 किलो प्याज, 4 किलो आलू और 2 लीटर सरसों का तेल दिया जाएगा। गांवों में ये राशन हरियाणा सरकार द्वारा गठित की गई विलेज लेवल माइक्रो डिस्ट्रीब्यूशन कमेटी की देखरेख में बांटा जाएगा।


शहरों में भी ऐसे गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए यह व्यवस्था हो इस पर भी विचार किया जा रहा है। उधर, गांवों में इस राशन वितरण की, सामान को थोक विक्रेताओं और किराना व्यापारियों से खरीदने व प्रशासन से समन्वय बनाकर रखने का सारा जिम्मा जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों का होगा। सभी डीएफएससी इसके लिए आगे डीएफएसओ ड्यूटियां लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed