{"_id":"6b0c8bab5fae0022570f4b37","slug":"government-takes-strict-action-against-illegal-mining-in-punjab-five-tipper-trucks-seized-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-1185839-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब में अवैध खनन पर सरकार सख्त, पांच टिपर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब में अवैध खनन पर सरकार सख्त, पांच टिपर जब्त
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत एसबीएस नगर और लुधियाना जिलों में रात के समय विशेष चेकिंग की गई। इस दौरान दो सौ से अधिक भारी वाहनों और टिपरों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच वाहनों के चालान काटे गए। इन सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया।
इन वाहनों पर दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। पंजाब माइनर मिनरल रूल्स 2013 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। खनन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अवैध खनन को रोकने के लिए सख्त जांच, रात के समय गश्त और अचानक नाके लगाकर निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया जा रहा है।
पिछले वर्षों के आंकड़े और राजस्व
विभाग ने वर्ष 2022 से 2026 तक कुल 1,863 एफआईआर दर्ज की हैं। इस दौरान कुल 4,050 चालान किए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 28.85 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें से 27.68 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। खनन विभाग ने वर्ष 2021-22 से अब तक कुल 2,053.50 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। अवैध खनन रोकने के लिए अचानक नाके लगाकर जांच की जा रही है।