फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government should fulfill the promise of 90 thousand crore loan waiver: BJP

90 हजार करोड़ की कर्जमाफी का वादा सरकार पूरा करे: भाजपा

Fri, 10 Dec 2021 11:00 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Government should fulfill the promise of 90 thousand crore loan waiver: BJP
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से कृषि आंदोलन को समाप्त करने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि क्या अब किसान मोर्चा के नेता पंजाब की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध अपना कर्ज माफ न किए जाने को लेकर प्रदर्शन शुरू करेंगे। पंजाब सरकार ने किसानों के 90,000 करोड़ रुपये के कर्ज माफी का 2017 के चुनाव में वादा किया था, लेकिन अब तब पंजाब सरकार के अपने आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ 1400 करोड़ रुपये का कर्ज ही माफ किया गया है।
विज्ञापन

अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए लिए गए अभूतपूर्व निर्णय लिया है। भाजपा हमेशा किसानों के समर्थन में खड़ी हुई है और रहेगी और उनके कल्याण और समृद्धि के लिए प्रयासरत रहेगी, लेकिन क्या अब पंजाब सरकार भी अपने वादे के मुताबिक किसानों का 90,000 करोड़ का कर्ज माफ करेगी? भारतीय जनता पार्टी सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार से किसानों के कर्ज का भुगतान करने के लिए तुरंत संसाधन जुटाने और 2017 के चुनाव में किसानों के साथ किए गए 90,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूरी राशि का कर्ज माफ करने के लिए कांग्रेस सरकार से मांग करती है। शर्मा ने कहा कि किसानों की परेशानी दूर करने की दिशा में यह पंजाब की राज्य सरकार का एक बड़ा कदम होगा।
विज्ञापन

अश्वनी शर्मा ने किसान आंदोलन का समर्थन करने वाली पंजाब की चन्नी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा किसानों के संकट को दूर करने के लिए ठोस और व्यापक नीति किसानों के समक्ष लाने की मांग करती है। भाजपा ऐसी नीति के सभी पहलुओं का पुरजोर समर्थन करेगी जिससे किसानों का लाभ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed