फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government servants will shut down Punjab on 28 and 29

सरकारी मुलाजिम 28 व 29 को करेंगे पंजाब बंद

Thu, 23 Dec 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Government servants will shut down Punjab on 28 and 29
चंडीगढ़। साझा मुलाजिम मंच पंजाब व यूटी ने बुधवार को एक बैठक कर मुलाजिमों की मांगों के समर्थन में 28 व 29 दिसंबर को पंजाब बंद रखने का एलान किया है। इस बंद को पंजाब के सभी सरकारी मुलाजिमों और अधिकारियों के संगठनों द्वारा समर्थन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

साझा मंच के प्रतिनिधि सुखचैन सिंह खैरा, वासवीर सिंह भुल्लर, मेघ सिंह सिद्धू, हरवीर सिंह ढींढसा, वाशिंगटन सिंह, करण सिंह धनोआ, खुशपिंदर कपिला, परविंदर सिंह खंगूड़ा ने कहा कि सरकार/वेतन आयोग की ओर से मुलाजिमों और पेंशनभोगियों की कुछ मांगों को मानने की घोषणा की गई थी। इनमें प्रोबेशन पीरियड और पदोन्नति वाले मुलाजिमों को बनता लाभ देना, डीए की राशि एक जुलाई 2021 से जारी करना, पेंशनर्स के लिए 2.59 के फार्मूले से पेंशन संशोधित करना, 24 कैटेगरी को 2.59 से लाभ देना, खत्म किए गए विभिन्न भत्तों को बहाल करना आदि शामिल हैं। लेकिन सरकार ने आज तक इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। वहीं, मुलाजिमों की बकाया मांगें- 15 फीसदी का लाभ 119 फीसदी के साथ दिया जाए, 15 जनवरी 2015 व 17 जुलाई 2020 का पत्र वापस लिया जाए, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए, प्रोबेशन पर काम कर रहे मुलाजिमों को संशोधित वेतनमान दिए जाएं, अनरिवाइज्ड डीए की किस्तें नोटिफाई की जाएं, 1 जुलाई 2015 से बकाया डीए की किस्तें जारी की जाएं, छठे वेतन आयोग के तहत डीसीआरजी और लीव इनकैशमेंट संबंधी पत्र जारी किया जाए और कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए, अब तक बाकी हैं।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक में सरकार को चेतावनी दी गई कि लंबित मांगें पूरी नहीं होने के विरोध में राज्य के सभी मुलाजिम संगठन 28 व 29 दिसंबर को पंजाब बंद करेंगे। इसके तहत पंजाब सिविल सचिवालय से लेकर सभी निदेशालय, जिला/तहसील व ब्लाक स्तर के सभी दफ्तर बंद किए जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि अगर दो दिन के बंद के बावजूद राज्य सरकार नहीं जागी तो 30 दिसंबर को लुधियाना में बैठक करके अगले संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिसके तहत अगले चुनाव में कांग्रेस का सफाया करने पर भी फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल में ये संगठन होंगे शामिल
हड़ताल में ये संगठन शामिल हो रहे हैं- पंजाब सिविल सचिवालय स्टाफ एसोसिएशन, पीएसएमएसयू, चंडीगढ़ व मोहाली स्थित निदेशालयों के कर्मचारी संगठन, रिटायर्ड आफिसर्स एसोसिएशन पंजाब सिविल सचिवालय, रेवेन्यू पटवार यूनियन, कानूनगो एसोसिएशन, मास्टर काडर, पेंशनर्स कांफेडरेशन, पंजाब राज्य अध्यापक गठबंधन, ईटीटी अध्यापक यूनियन, बीएड फ्रंट पंजाब, पीडीएसए, रेवेन्यू यूनियन जल स्त्रोत विभाग, पॉलिटेक्निक कालेज, गजटेड टीचर्स एसोसिएशन पंजाब, होम गार्ड्स एसोसिएशन, प्लांट डाक्टर्स एसोसिएशन पंजाब, रिटायर्ड इंप्लाइज एसोसिएशन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, आईटीआई विभाग पंजाब, पॉलिटेक्निकल कालेज वर्कशाप एसोसिएशन, एचटी/सीएचटी सीधी भती यूनियन पंजाब, दर्जा चार खाद्य एवं वितरण विभाग पंजाब, पंचायत राज ड्राफ्ट्समैन पंजाब, जेई/एसडीओ एसोसिएशन पंजाब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed