{"_id":"616b3163cac086715f3b09f2","slug":"government-responsible-for-uncontrollable-dengue-in-punjab-aap-bureau-news-pkl4302230186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बेकाबू हुए डेंगू के लिए सरकार जिम्मेदार : आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बेकाबू हुए डेंगू के लिए सरकार जिम्मेदार : आप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की वरिष्ठ नेता और विधायक प्रो. बलजिंदर कौर ने राज्य में बेकाबू हो रहे डेंगू के मामलों के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सरकारी डिस्पेंसरियों और अस्पतालों की बदहाली के कारण मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में लुटने के लिए छोड़ दिया गया है।
प्रो. बलजिंदर कौर ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब की चन्नी सरकार दिल्ली की केजरीवाल सरकार से सीख ले। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद अब डेंगू के मामलों ने पंजाब की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का दोबारा पर्दाफाश कर दिया है। पंजाब में डेंगू के दिनोंदिन बढ़ते जा रहे मामलों के साथ ही निजी अस्पतालों पर आधारित सेहत माफिया भी बेलगाम हो गया है।
प्राइवेट अस्पताल बेड और लैब टेस्ट के मुंह मांगे पैसे वसूल रहे हैं। प्लेटलेट्स (खून के सैल) की कमी पूरी करने के लिए सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) के एक पैकेट के 10 हजार से 15 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जबकि चन्नी सरकार सोई है। उन्होंने कहा कि डेंगू हर साल आने वाली मुसीबत है। लेकिन पंजाब सरकार इसकी रोकथाम के लिए कभी भी पहले से (एडवांस) प्रबंध नहीं करती, जबकि यह प्रबंध जुलाई तक पूरे होने चाहिए, क्योंकि सितंबर, अक्तूबर और नवंबर में डेंगू का प्रकोप चरम पर पहुंच जाता है।