फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government responsible for rising unemployment, crime: Hooda

बढ़ती बेरोजगारी, अपराध के लिए सरकार जिम्मेदार ऱ् हुड्डा

Thu, 17 Jun 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Government responsible for rising unemployment, crime: Hooda
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में बढ़ते अपराध और बेरोजगारी के लिए भाजपा-जजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। हुड्डा का कहना है कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अपराधी बेलगाम हैं और सरकार बेसुध। चोरी, लूट, डकैती, फिरौती और हत्या प्रदेश में दिनचर्या का हिस्सा बन गई है।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि सत्ता में बैठे हुए लोगों को सिर्फ अपनी सुरक्षा की चिंता है। जिस तरह अपराध बढ़ता जा रहा है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि मानो प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। खुद सरकार के आंकड़े प्रदेश में बढ़ते अपराध की तस्दीक करते हैं। नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के बाद हरियाणा में आबादी के हिसाब से सबसे ज्यादा हत्याएं होती हैं। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में रोज 3 से 4 हत्याएं, 5 से 6 रेप, 100 से ज्यादा लूट, चोरी, डकैती और फिरौती की वारदातें हो रही हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और सरकार का गैर जिम्मेदाराना रवैया कानून व्यवस्था की बदतर हालत के लिए जिम्मेदार है। बेरोजगार युवा हताशा और निराशा के चलते अपराध व नशे की तरफ बढ़ रहे हैं। सरकार के पास ना बेरोजगारी को रोकने का कोई रोडमैप है और ना ही अपराध को रोकने का।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed