{"_id":"61d0868468931e13605bee26","slug":"government-again-changed-director-of-investigation-bureau-panchkula-news-pkl437947855","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : सरकार ने फिर बदला इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो का निदेशक, पंजाब के छह जिलों के एसएसपी भी स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : सरकार ने फिर बदला इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो का निदेशक, पंजाब के छह जिलों के एसएसपी भी स्थानांतरित
Sun, 02 Jan 2022 12:38 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:38 AM IST
सार
इसके साथ ही सरकार ने आधा दर्जन जिलों के एसएसपी समेत 37 पुलिस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने शनिवार को जारी किए आदेश के तहत ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन के निदेशक को एक बार फिर बदल दिया है। इसके साथ ही सरकार ने आधा दर्जन जिलों के एसएसपी समेत 37 पुलिस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश पर सवाल खड़े करने वाले और इन दिनों मेडिकल लीव पर चल रहे एडीजीपी एसके अस्थाना की जगह पर राज्य सरकार ने बी. चंद्रशेखर को निदेशक ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा हाल ही में प्रमोट हुए एडीजीपी एके पांडे को एडीजीपी एसपीयू लगाते हुए निदेशक एमएसजी, डीजीपी कमांडो पंजाब और एडीजीपी एसओजी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
कई जिलों के एसएसपी बदलते हुए जे. एलचेजियन को एसएसपी खन्ना, संदीप गर्ग को एसएसपी पटियाला, चरनजीत सिंह को एसएसपी मोगा, दीपक पारिख को एसएसपी मानसा, जी. हरीश ओमप्रकाश को एसएसपी कपूरथला और गौरव तूरा को एसएसपी बटाला लगाया है। साथ ही हरचरण सिंह भुल्लर को एआईजी इंटेलिजेंस पंजाब लगाया गया है।