{"_id":"61ce0b96c823a8227f11ec7a","slug":"goodbye-2021-police-failed-to-solve-the-crime-of-thugs-theft-and-robbery-pkl-office-news-pkl437773649","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा 2021 : ठगी, चोरी और डकैती की वारदात सुलझाने में पुलिस फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा 2021 : ठगी, चोरी और डकैती की वारदात सुलझाने में पुलिस फेल
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में ऑनलाइन ठगी, बाइक चोरी और डकैती की वारदात को सुलझाने में पुलिस पूरी तरह असफल रही है। पुलिस थानों में जवानों की कमी के कारण ऐसे हालात बने हैं। एक साल में ऑनलाइन ठगी के करीब 150 मामले सामने आए। लेकिन, पुलिस आरोपियों को पकड़ केवल दस मामले ही सुलझा पाई। वहीं, सीबीआई कोर्ट में बहुचर्चित रणजीत सिंह हत्या मामले में डेरामुखी राम रहीम सहित अन्य आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में डेरामुखी को हुई सजा
18 अक्तूबर 2021 को रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में सीबीआई की विशेष अदालत से 19 साल बाद परिजनों को इंसाफ मिला। डेरामुुुखी राम रहीम, कृष्ण कुमार, अवतार, जसवीर और सबदिल को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इसमें डेरामुखी राम रहीम पर 31 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
शुभांश हत्याकांडा में दोषियों को मिली उम्रकैद
06 जनवरी 2021 को शुभांशू हत्याकांड मामले में सजा हुई थी। कालका में सर्राफ व्यवसायी शुभांशू हत्याकांड मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा की अदालत ने तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। मामले में अन्य दो आरोपियों को दो साल की सजा सुनाई गई। इसमें दोषी इकबाल अहमद, मोहम्मद आबिद पर पांच-पांच लाख का जुर्माना और तीसरे आरोपी जगदीश राम को उम्रकैद की सजा के साथ ढाई लाख का जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा धारा-411 में नसीम बेगम, रामगोपाल वर्मा को दो-दो साल की सजा सुनाने के साथ दोनों पर दस-दस हजार का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
ईडी ने दायर की विशेष अदालत में चार्जशीट
पंचकूला प्लॉट आवंटन मामले में 17 फरवरी 2021 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विशेष अदालत ने चार्जशीट दायर की थी। इस मामले में 22 आरोपी हैं। इसमें मुख्य आरोपी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं। आरोप तय करने को लेकर हाईकोर्ट से रोक लगाई गई है।
ओटीपी नंबर और एप डाउनलोड करवा की ठगी
- ओटीपी और एप डाउन लोड करवा लोगों के खाते से साइबर ठगों ने मोटी रकम निकाल ली। पुलिस केस दर्ज करने के बाद कुछ नहीं कर पाई है। न्यूड वीडियो बनाकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 12.73 लाख रुपये की ठगी की है।
- सेेक्टर-9 निवासी पूनम गुप्ता से 10 दिसंबर एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाकर खाते से 9.24 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस केवल केस दर्ज करने तक सीमित रही। अभी तक इस पैसे की रिकवरी नहीं हो पाई है।
- सेक्टर-12-ए सीनियर सिटीजन से सेना का जवान बनकर साइबर ठग ने खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। सेक्टर-14 थाना पुलिस इसका कोई सुराग नहीं लगा पाई
लूट का केस नहीं हुआ सॉल्व
18 सितंबर 2021 को सेक्टर-8 स्थित मां लक्ष्मी ज्वैलर्स के मालिक संदीप वर्मा पर चाकू से लुटेरों ने हमला कर दिया। हमले के बाद इनका पता नहीं लगा पाया। डीसीपी ने आरोपियों का सुराग बताने वाले को इनाम देने की बात कही। इसके बाद आजतक गिरफ्तारी नहीं हुई।
बेटी की हत्या कर पिता ने दी जान
18 जुलाई को 12 वर्षीय नाबालिग का शव बंदरघाटी में मिला था। बेटी की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई थी। 19 जुलाई को नाबालिग के पिता भूपेंद्र भंडारी भी लापता हो गए थे। 19 जुलाई की दोपहर को गाजीपुर के पास शताब्दी ट्रेन से कटकर उसने जान दे दी थी। आत्महत्या के बाद उसका बैग और मोबाइल पुलिस ने बरामद किया था।