फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Good news! Gas pipeline will reach directly to the kitchen from the new year

Panchkula News: खुशखबरी! नए साल से सीधा किचन तक पहुंचेगी गैस पाइपलाइन

Fri, 20 Dec 2024 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Good news! Gas pipeline will reach directly to the kitchen from the new year
पंचकूला। शहर में लोगों को जल्द ही घरेलू गैस सिलिंडर से मुक्ति मिल जाएगी। गैस की पाइपलाइन अब किचन तक पहुंचने लगी है। इसकी शुरुआत सबसे पहले पंचकूला में माता मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-05 से होगी। नए साल से इसका फायदा सेक्टर के 39 सोसाइटियों सहित स्वास्तिक विहार फेज-01 से 04 तक के लोग उठा सकेंगे। निजी कंपनी की ओर से माता मनसा देवी कांप्लेक्स में पाइप लाइन डालने का काम कई सोसाइटियों के आसपास पूरा कर लिया गया है। वहीं सोसाइटी नंबर-02 और 03 के पास काम चल रहा है। इसके बाद नगर निगम की ओर से अनुमति मिलते ही पंचकूला सेक्टर-16 और 17 में सुविधा की शुरुआत की जाएगी। वहीं चूल्हे के अनुसार, मीटर भी पूरे शहर में गैस की आपूर्ति के लिए डीसीयू (कंप्रेसर यूनिट) लगाए जाएंगे। यूनिट बनाने की प्रक्रिया भी चल रही है। बता दें कि एक कंप्रेसर यूनिट से लगभग चार से पांच किलोमीटर के दायरे में गैस की आपूर्ति दी जाएगी। जिस घर में जितनी रसोई है, उतने ही कनेक्शन कर मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन



50 से 51 रुपये प्रति किलो मिलेगी गैस, रायपुररानी के लोग भी उठा सकेंगे लाभ
रसोई गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के बीच पाइपलाइन से रसोई गैस की आपूर्ति बजट के लिहाज से राहत की खबर है। साथ ही लोगों को सिलिंडर बुक कराने सहित अन्य झंझट से भी निजात मिलेगी। पाइपलाइन से पंचकूला के लोगों को 50 से 51 रुपये प्रति किलो गैस मिलेगी। इसके अलावा रायपुररानी में भी पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। यहां सुविधा का लाभ मिलने में करीब तीन से चार माह का समय और लगेगा। यहां मार्च तक सुविधा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


किरायेदारों को मिलेगा लाभ
किराये के मकान में रहने वाले इच्छुक लोगों के किचन में भी पाइप लाइन से रसोई गैस की आपूर्ति की जा सकेगी। इसके लिए उन्हें मकान मालिक का अनापत्ति प्रमाण पत्र समर्पित करना होगा। वहीं सुविधा की शुरुआत के बाद उपभोक्ताओं को आपूर्ति में की जाने वाली लेटलतीफी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। सिलिंडर की होम डिलीवरी करने वालों को अतिरिक्त राशि भी नहीं देनी पड़ेगी। आमतौर पर गृहणियां सिलिंडर आपूर्ति करने वाले एजेंसी के कर्मियों को इस वजह से अतिरिक्त राशि दे देती हैं कि दोबारा सिलिंडर की आपूर्ति सही समय पर होगी। इससे अब छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed