{"_id":"60e21c878ebc3ec23470976e","slug":"good-news-employees-who-played-an-important-role-in-cremation-of-dead-bodies-during-kovid-will-be-honored-vice-president-and-mayor-of-municipal-corporation-will-distribute-checks-to-34-workers-pkl-office-news-pkl4189841129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर : कोविड के दौरान शवों के अंतिम संस्कार में अहम भूमिका निभाने वाले कर्मचारी होंगे सम्मानित, विस अध्यक्ष और नगर निगम के मेयर 34 कर्मियों को चेक वितरित करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर : कोविड के दौरान शवों के अंतिम संस्कार में अहम भूमिका निभाने वाले कर्मचारी होंगे सम्मानित, विस अध्यक्ष और नगर निगम के मेयर 34 कर्मियों को चेक वितरित करेंगे
विज्ञापन
पंचकूला। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर 6 जुलाई को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल कोविड के दौरान शवों का अंतिम संस्कार करने में अहम भूमिका निभाने वाले निगम कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे। सेक्टर-4 हरिपुर में एक कार्यक्रम के दौरान 34 कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। कर्मचारियों को 2100 और 5100 रुपये का चेक दिया जाएगा। यह राशि मेयर कुलभूषण गोयल द्वारा दी जाएगी। गोयल को दो माह में जितना भी मानदेय मिला है, उसे कर्मचारियों में वितरित करेंगे।
कोरोना के दौरान श्मशानघाट में आने वाले शवों का अंतिम संस्कार करने वाले नगर निगम के कर्मचारी सतवीर सिंह, बलजीत, कृष्ण, राजेश, राजेंद्र, अनिल कुमार और रिंकू को सम्मानित किया जाएगा। सफाई मित्र बलराज सिंह, राजवीर, सोनू कुमार, रामनाथ, बलविंदर राजू, जसवंत, कुलदीप, सुमन, धर्मा, दिलबाग, बबली, गितौरी, निर्मल, सत्यवान, अरविंद, कुलदीप, जय किशन, पवन कुमार, गुरदास राम, चित्रा, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, राजेंद्र सिंह, अरुण, इंदर पटेल, चंद्रपाल, जगदीप कौशिक को भी सम्मानित किया जाएगा।
कर्मचारियों को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। कुलभूषण गोयल ने मेयर बनते ही घोषणा की थी कि सरकार की तरफ से उन्हें जितना भी मानदेय मिलेगा उसे निगम के बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को बांट देंगे। इससे पूर्व गोयल ने बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती पर निगम कार्यालय के कर्मचारियों को मानदेय वितरित किया था। गोयल ने बताया कि वह केवल समाजसेवा और शहर के विकास के लिए मेयर बने हैं। उन्होंने किसी भी तरह का आर्थिक लाभ निगम से नहीं लेने का फैसला लिया है।