{"_id":"61b8f6738e6b394d33252fdb","slug":"gold-chain-snatched-from-saraf-then-shot-injured-pkl-office-news-pkl436083256","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ से छीनी सोने की चेन, विरोध किया तो गोली मारी, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ से छीनी सोने की चेन, विरोध किया तो गोली मारी, जख्मी
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर के मुख्य बाजार में स्थित मंगलम ज्वैलर्स दुकान के मालिक हरीश से मंगलवार रात तीन बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने बैग और गले से सोने की चेन छीन ली। जब दुकानदार ने विरोध किया तो उन्होंने हरीश की जांघ पर गोली मारकर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ऑटो में बैठकर पुलिस स्टेशन पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं, डीसीपी पंचकूला सहित क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है। जब सराफ हरीश अपनी दुकान बंद कर स्कूटी पर घर जा रहा था। जैसे ही वह फॉरेस्ट कांप्लेक्स के सामने बंगाला बस्ती के समीप पहुंचा तो पहले से ही ज्वैलर हरीश का पीछा कर रहे बाइक सवार तीन आरोपी लुटेरों ने बाइक स्कूटी से आगे कर उसे रोक लिया और बैग छीनने लगे। जब उन्होंने विरोध करते हुए बाइक सवार लुटेरों का मुकाबला किया तो उनमें से एक लड़के ने हरीश की जांघ पर गोली मार दी।
इसके बाद आरोपी उसका बैग और गले से सोने की चेन झपटकर कालका की ओर फरार हो गए। पिंजौर थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने हरीश के परिवार को फोन कर जानकारी दी और घायल को सेक्टर-6 पंचकूला के अस्पताल पहुंचाया। खून ज्यादा बहने के कारण डॉक्टरों घायल हरीश को पीजीआई रेफर कर दिया।