{"_id":"65b193bc1418c0360609f69a","slug":"gift-of-rs-2133-crore-to-panchkula-district-inauguration-and-foundation-stone-of-four-development-schemes-panchkula-news-c-87-1-pan1001-8681-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला जिले को 21.33 करोड़ रुपये की सौगात, चार विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला जिले को 21.33 करोड़ रुपये की सौगात, चार विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने 21.33 करोड़ रुपये से अधिक राशि की चार विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में हिसार के लुवास में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। पंचकूला जिले के लिए जिन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया उनमें 7.98 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से राजकीय पॉलिटेक्निक मोरनी के नए टीचिंग ब्लाॅक, 3.07 करोड़ से अधिक राशि से निर्मित राजकीय माॅडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बतौड़ के तीन मंजिला भवन का उद्घाटन व 4.75 करोड़ रुपये की राशि से सेक्टर-25 में नंदना चो पर बनाए जाने वाले पुल और 5.52 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-5बी मनसा देवी कांप्लेक्स में बनाए जाने वाले फायर स्टेशन का शिलान्यास शामिल है।
सेक्टर-25 के नंदना चो पर बनने वाला पुल सेक्टर-25 और सेक्टर-25 पार्ट-3 को जोड़ेगा
पंचकूला के सेक्टर-25 के नंदना चो पर बनने वाला पुल सेक्टर-25 और सेक्टर-25 पार्ट-3 को जोड़ेगा, जिससे आवागमन और सुगम होगा। इसके अलावा डंपिंग ग्राउंड से नेशनल हाईवे-7 को जाने वाली रोड की सेक्टर से सीधी कनेक्टिविटी होगी। उन्होंने कहा कि यह पुल व्यवसायिक क्षेत्र से होकर गुजरेगा, इसलिए वहां पर व्यापार की संभावनाएं और बढ़ेगी। 52.25 मीटर इस लंबे पुल का निर्माण आगामी 18 महीनों में पूरा होेने का अनुमान है। इसके अलावा आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए सेक्टर-5 पंचकूला में ही एक फायर स्टेशन था, परंतु माता मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-5 में नए फायर स्टेशन के निर्माण के बाद आपातकालीन स्थिति से निपटने में सहायता होगी।
स्कूल में 16 अतिरिक्त क्लास रूम, 28 शौचालय और रैंप की सुविधा भी उपलब्ध होगी
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बरवाला के राजकीय माॅडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बतौड़ बरवाला के भवन के उद्घाटन के बाद विद्यार्थियों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण के बाद स्कूल में 16 अतिरिक्त क्लास रूम, 28 शौचालय और रैंप की सुविधा उपलब्ध होगी। वर्ष 2018-19 में बतौड़ राजकीय स्कूल में पहली से बारहवीं कक्षा तक केवल 339 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते थे, परंतु 2023-24 में यह संख्या बढ़कर 1157 हो गई है। स्कूल के परिणाम को देखते हुए आने वाले समय में यह संख्या 1500 को पार कर जाने की संभावना है। वर्तमान में स्कूल में लगभग 15 गांवों के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है। इस मौके पर उपायुक्त सुशील सारवान, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार बीबी भारती, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीक्षक अभियंता राजीव शर्मा, कार्यकारी अभियंता एनके पायल, एसडीओ राजबीर और शमशेर सिंह ढिल्लो, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता आशीष चैहान, एडीओ अनिल कंबोज, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाॅ. कुलभूषण, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कमलेश चौहान अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।